फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Swiss Open Badminton Srikanth reached in semi-finals, defeated Taiwans Li by 21-10, 21-14 in quarter-finals

Swiss Open Badminton: श्रीकांत सेमीफाइनल में पहुंचे, क्वार्टर फाइनल में ताइवान के ली को 21-10, 21-14 से हराया

Sat, 23 Mar 2024 10:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 23 Mar 2024 10:53 PM IST
सार

श्रीकांत ने इस टूर्नामेंट में अपने खेल में काफी सुधार किया है। नेट पर भी वह अपने प्रतिद्वंद्वियों को छकाने में पहले से ज्यादा सफल हो रहे हैं। इस टूर्नामेंट में लय में वापसी का फायदा उन्हें अगले महीने होने वाले थामस कप में फायदा मिल सकता है, जब भारतीय पुरुष टीम अपना खिताब बचाने उतरेगी।

विज्ञापन
Swiss Open Badminton Srikanth reached in semi-finals, defeated Taiwans Li by 21-10, 21-14 in quarter-finals
मंजूनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने ताइवान के चिया हाओ ली को हराकर स्विस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वह 16 महीने में पहली बार किसी टूर्नामेंट के अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इससे पहले वह नवंबर 2022 में हालो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। इस सीजन में अपना आठवां टूर्नामेंट खेल रहे श्रीकांत ने ली को 35 मिनट में 21-10, 21-14 से पराजित किया। विश्व चैंपियनशिप 2021 के रजत पदक विजेता गंटूर के 31 साल के श्रीकांत का मुकाबला अब ताइवान के ही दुनिया के 22वें नंबर के चुन यी से होगा।
विज्ञापन


श्रीकांत ने इस टूर्नामेंट में अपने खेल में काफी सुधार किया है। नेट पर भी वह अपने प्रतिद्वंद्वियों को छकाने में पहले से ज्यादा सफल हो रहे हैं। इस टूर्नामेंट में लय में वापसी का फायदा उन्हें अगले महीने होने वाले थामस कप में फायदा मिल सकता है, जब भारतीय पुरुष टीम अपना खिताब बचाने उतरेगी। भारत के अन्य खिलाड़ी किरण जॉर्ज को डेनमार्क के रासमस गेमके से अन्य क्वार्टर फाइनल में 23-21, 17-21, 15-21 से हार मिली। अन्य उदीयमान खिलाड़ी मध्यप्रदेश के प्रियांशु राजावत को को चोऊ टिन चेन से 43 मिनट में 15-21, 19-21 से हार मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed