फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Swimmer Dhinidhi Desinghu is the youngest Indian Athlete to participate in Paris Olympics 2024

किस्सा ओलंपिक का: तैराक धिनिधि पेरिस में हिस्सा लेने वाली सबसे युवा भारतीय, जानें कौन है सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

Fri, 26 Jul 2024 11:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 26 Jul 2024 11:19 PM IST
सार

भारत की ओर से सबसे युवा खिलाड़ी 14 साल की धिनिधि देसिंघू हैं। वह सीधे क्वालिफाई नहीं कर सकी थीं लेकिन यूनिवर्सिलिटी कोटे के तहत उन्हें भाग लेने का मौका मिला है। 

विज्ञापन
Swimmer Dhinidhi Desinghu is the youngest Indian Athlete to participate in Paris Olympics 2024
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेरिस ओलंपिक का आगाज हो गया है। भारत ने पेरिस ओलंपिक के लिए 117 सदस्यीय दल भेजा है जिन पर पदक लाने का जिम्मा रहेगा। भारत के लिए इस बार महिला तैराक धिनिधि देसिंघू पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं। 14 साल की धिनिधि 200 मीटर फ्री स्टाइल में भाग लेंगी।  
विज्ञापन

भारत की ओर से सबसे युवा खिलाड़ी 14 साल की धिनिधि देसिंघू हैं। वह सीधे क्वालिफाई नहीं कर सकी थीं लेकिन यूनिवर्सिलिटी कोटे के तहत उन्हें भाग लेने का मौका मिला है। वह विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में भी हिस्सा ले चुकी हैं। वैसे भारत की ओर से सबसे युवा ओलंपियन बनने का रिकॉर्ड आरती साहा के नाम है जिन्होंने 11 साल और 10 महीने की उम्र में हेलसिंकी ओलंपिक में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Swimmer Dhinidhi Desinghu is the youngest Indian Athlete to participate in Paris Olympics 2024
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला
कनाडा की जिल खेलेंगी 61 की उम्र में अपना पहला ओलंपिक
26 जुलाई से होने वाले पेरिस ओलंपिक में जहां ऑस्ट्रेलिया की घुड़सवारी टीम में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल 69 साल की मैरी हाना शामिल हैं तो कनाडा की घुड़सवारी टीम में जिल इरविंग भी हैं जो 61 साल की हो चुकी हैं और अपना पहला ओलंपिक खेलेंगी। जिल को तो टोक्यो ओलंपिक में ही खेलना था लेकिन कोरोना के कारण खेल एक साल के लिए खिसक गए और तब तक उनके घोड़े की भाग लेने की उम्र निकल गई। अब घोड़ा बदल गया पर जिल भी वही हैं और खेलने का जज्बा भी वही है। मैरी तो पोते-पोतियों वाली हैं लेकिन घुड़सवारी नहीं छोड़ी है। जिस उम्र में आम लोग लठिया और खटिया पकड़ लेते हैं मैरी पूरी शान से तनकर घोड़े पर ऐड़ लगाती हैं। अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह इस बार अपना सातवां ओलंपिक खेलेंगी। वह ड्रेसेज में हिस्सा लेती हैं। पिछली बार टोक्यो ओलंपिक में वह 66 साल की उम्र में भाग लेने वालीं सबसे उम्रदराज थीं।
विज्ञापन

11 साल की चीनी स्केटबोर्ड खिलाड़ी सबसे युवा
पेरिस में सबसे युवा खिलाड़ी की बात करें तो चीन की स्केटबोर्ड खिलाड़ी झेंग हाओहाओ महज 11 साल की हैं और चीन की सबसे युवा ओलंपियन हैं। उन्होंने बुडापोस्ट ओलंपिक क्वालिफायर सीरीज में पेरिस के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। सात साल की उम्र में उन्हें एक स्केटबोर्ड जन्मदिन के तोहफे के रूप में मिला था और उसके बाद यह उनका जुनून बन गया। स्केटबोर्ड में टोक्यो ओलंपिक में 13 साल की स्काई ब्राउन ने कांस्य पदक जीता था और देश की सबसे युवा ओलंपिक पदक विजेता बनी थीं। इस बार वह 16 साल की उम्र में फिर से ओलंपिक में उतर रही हैं। उनकी मां जापान की हैं और पिता ब्रिटेन के हैं।

रोहन बोपन्ना सबसे उम्रदराज भारतीय
44 वर्ष और चार महीने के बोपन्ना पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय हैं। वह तीसरा ओलंपिक खेल रहे हैं और पुरुष युगल में श्रीराम बालाजी के साथ उतरेंगे। उन्होंने लंदन ओलंपिक 2012 में महेश भूपति के साथ पदार्पण किया था। रियो ओलंपिक में वह लिएंडर पेस के साथ दूसरे दौर में हार गए। मिश्रित युगल में वह और सानिया मिर्जा कांस्य पदक से एक जीत दूर पहुंचे थे। जनवरी में एटीपी युगल रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे बोपन्ना ने 43 वर्ष की उम्र में आस्ट्रेलियन ओपन पुरुष युगल खिताब जीता। वह सिडनी जैकब के बाद ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज टेनिस खिलाड़ी हैं। जैब ने 44 वर्ष 267 दिन की उम्र में पेरिस ओलंपिक 1924 में पुरुष युगल खेला था। भारत के सबसे उम्रदराज ओलंपियन स्कीट निशानेबाज भीम सिंह बहादुर हैं जिन्होंने 1976 मांट्रियल ओलंपिक में भाग लिया तब वह 66 वर्ष के थे। भारतीय दल में 42 वर्ष के अचंत शरत कमल और 40 वर्ष के तीरंदाज तरुणदीप राय भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed