फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sushma will contest the election of the Life Member of the National Rifle Association of India

राजनाथ की बहू खेल के बाद शूटिंग प्रशासन में रखेंगी कदम

Mon, 24 Apr 2017 06:24 AM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Apr 2017 06:24 AM IST
विज्ञापन
Sushma will contest the election of the Life Member of the National Rifle Association of India

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की बहू और नोएडा के विधायक पंकज सिंह की पत्नी सुषमा सिंह शूटिंग प्रशासन में कदम रखने जा रही हैं। पूर्व शूटर और 2006 के मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता सुषमा नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के लाइफ मेंबर का चुनाव लड़ेंगी। लाइफ मेंबर बनने पर वह एनआरएआई की जनरल बॉडी में शामिल हो जाएंगी जिससे उनके फेडरेशन की गवर्निंग बॉडी में शामिल होने का रास्ता साफ हो जाएगा।

विज्ञापन


सुषमा मौजूदा भारतीय जूनियर पिस्टल टीम के चीफ कोच और नामी शूटर जसपाल राणा की बहन हैं। उनके पिता भाजपा नेता नारायण सिंह राणा भी शूटर रह चुके हैं और एनआरएआई के उपाध्यक्ष हैं। 2 मई को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में होने वाले चुनाव में चार लाइफ मेंबर को चुना जाना है।
विज्ञापन


इस पद पर कुल आठ लोगों ने दावेदारी पेश की है। नारायण सिंह राणा का कहना है कि सुषमा एनआरएआई में आने की इच्छुक नहीं थी, लेकिन कई शूटरों ने उन्हें एनआरएआई में आने की सलाह दी। इसी वजह से वह लाइफ मेंबर के पद पर एनआरएआई अध्यक्ष रणइंदर सिंह की सहमति से खड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोशिश यही है कि सुषमा को सर्वसम्मति से लाइफ मेंबर चुना जाए, लेकिन चुनाव लड़ने की जरूरत पड़ती है तो वह जरूर लड़ेंगी। उनके पास फेडरेशन के बहुत से सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। सुषमा को लाइफ मेंबर के लिए उनके भाई सुभाष राणा ने प्रस्तावित किया है, जबकि जबकि उनके पिता ने इसे समर्थन दिया है।


सुषमा ने जीता था पेयर्स का गोल्ड 
सुषमा सिंह अपने भाई जसपाल राणा की तरह पिस्टल शूटर रह चुकी हैं। उनके नाम कई सालों तक स्पोर्ट्स पिस्टल का नेशनल रिकॉर्ड रहा है। मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने सरोजा कुमारी के साथ मिलकर 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में पेयर्स का गोल्ड जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed