{"_id":"4a355b299b4f0e286fe419b782643379","slug":"sushil-and-yogeshwar-returns-with-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशील और योगेश्वर ने पदक के साथ की जोरदार वापसी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
सुशील और योगेश्वर ने पदक के साथ की जोरदार वापसी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 03 Jun 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
भारत के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त और सुशील कुमार ने रिंग में जबरदस्त वापसी करते हुए इटली में चल रहे अंतरराष्ट्रीय स्पर्द्धा में क्रमश: गोल्ड और रजत पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता योगेश्वर ने 65 किलोग्राम के अपने नए भारवर्ग में गोल्ड जबकि दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील ने अपने नए भारवर्ग 74 किलोग्राम में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
2012 लंदन ओलंपिक के बाद भारत के ये दोनों पहलवान पहली बार किसी बड़े आयोजन में उतरे थे जहां उन्होंने साबित किया कि वह अभी भी पूरी लय में हैं। ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू होने में अब महज 49 दिन बचे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में इन दोनों के इस प्रदर्शन से भारत के पदक की उम्मीदों को काफी बल मिला है।