फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   suresh raina share a photo in his twitter page

धोनी के समर्थन में आए रैना, फोटो के साथ संदेश भी किया पोस्ट

Wed, 24 Jun 2015 04:54 PM IST
Updated Wed, 24 Jun 2015 04:54 PM IST
विज्ञापन
suresh raina share a photo in his twitter page

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सितारे भले ही गर्दिश में हो लेकिन टीम इंडिया के साथियों का उनके प्रति भरोसा और सम्मान बरकरार है। इसका ताजा उदाहरण है धोनी के फेवरेट ऑलराउंडर सुरेश रैना। रैना ने एक तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंड में शेयर की है।

विज्ञापन


तस्वीर में सुरेश रैना ने स्टेटस में 'रिस्पेट' लिखा है, साथ में हाथ जोड़े का साइन भी रखा है। तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी के साथ सुरेश और विनय कुमार और टीम के अन्य सदस्य भी है।
विज्ञापन


रैना के अपने ट्विटर पेज पर फोटो शेयर करने के बाद कई फैंस के समर्थन पर कमेंट्स भी आए हैं। आपको बता दें कि धोनी के वनडे में कप्तानी छोड़ने की बात के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों दिलीप वेंगसरकर, किरन मोरे और सौरव गांगुली समेत कई दिग्गजों ने धोनी का पक्ष लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप भी देखिए रैना की पोस्ट

suresh raina share a photo in his twitter page

सुरेश रैना के टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के समर्थन में डाली गई तस्वीर से पहले टीम इंडिया को लेकर कई तरह के कमेंट किए गए। धोनी के पूर्व कोच ने तो यह कह दिया था कि ड्रेसिंग रुप से लेकर मैदान तक माहौल ठीक नहीं चल रहा है और धोनी खेल में ध्यान नहीं लगा पा रहे है।

इससे पहले बांग्लादेश के हाथों पहली बार कोई सीरीज गंवाने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में धोनी भावुक हो गए थे और उनकी आंखें भर आई थी। धोनी ने कहा था कि अगर उनकी वजह से टीम इंडिया में माहौल ठीक नहीं है तो वह कप्तानी छोड़कर आम सदस्य के रुप में खेलने को तैयार है। इसके बाद टीम के दो खेमों में बंटने की खबरे भी आई।

लेकिन रैना ने सोशल मीडिया में यह तस्वीर शेयर कर यह बताने की कोशिश की है कि ड्रेसिंग रुप का माहौल सामान्य है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed