फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Suraj Vashishth loses quarterfinal in World Wrestling Championship Aman suffered an early exit

World Championship: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में सूरज की क्वार्टर फाइनल में हार, भविष्य के लिए उम्मीद जगाई

Fri, 19 Sep 2025 08:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जागरेब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जागरेब Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 19 Sep 2025 08:49 PM IST
सार

सूरज ने एंजेल टेलेज को 3-1 से हराया और मोलदोवा के विक्टर सियोबानू को 3-1 से मात दी। वह क्वार्टर फाइनल में सर्बिया के जॉर्जिज तिबिलोव से 1-4 से हार गए।

विज्ञापन
Suraj Vashishth loses quarterfinal in World Wrestling Championship Aman suffered an early exit
कुश्ती - फोटो : Adobe

विस्तार

युवा सूरज वशिष्ठ ने सीनियर विश्व चैंपियनशिप में पदार्पण के साथ 60 किलोवर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया लेकिन आगे नहीं जा सके जबकि अमन शुरुआती दौर से ही बाहर हो गए। ग्रीको रोमन में अन्य पहलवान एक भी स्कोरिंग मूव नहीं बना सके लेकिन अंडर 20 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता और अंडर 20 एशियाई चैंपियन सूरज ने दो मुकाबले जीते। सूरज ने एंजेल टेलेज को 3-1 से हराया और मोलदोवा के विक्टर सियोबानू को 3-1 से मात दी। वह क्वार्टर फाइनल में सर्बिया के जॉर्जिज तिबिलोव से 1-4 से हार गए।
विज्ञापन


72 किलोवर्ग में अंकित गूलिया क्वालिफिकेशन मुकाबले में कोरिया के योंगहुन नोह से तकनीकी श्रेष्ठता पर हार गए। नोह के क्वार्टर फाइनल में हारने से रेपचेज की उम्मीदें भी खत्म हो गई। नितेश ने 97 किलोवर्ग में क्रोएिशया के फिलिप स्मेटको को 3-2 से हराया, लेकिन दुनिया के नंबर एक ईरान के मोहम्मदहादी सारावी से 0-4 से हार गए। अमन को 77 किलो रेपचेज में यूक्रेन के इहोर बाइचकोव ने तकनीकी श्रेष्ठता पर हराया। इस बार विश्व चैंपियनशिप में अभी तक भारत को एकमात्र पदक अंतिम पंघाल ने महिलाओं के 53 किलोवर्ग में कांस्य जीतकर दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed