फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Summer Set Tournament: Rafael Nadal wins singles match after 5 months, defeats Berankis to reach quarter-finals

Summer Set Tournament: नडाल ने 5 महीने बाद जीता एकल मैच, बेरांकिस को हराकर क्वार्टर-फाइनल में पहुंचे

Thu, 06 Jan 2022 11:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Jan 2022 11:40 PM IST
सार

नडाल साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलयन ओपन की तैयारियों में जुटे हैं। उनकी निगाह रिकॉर्ड 21वें ग्रैंडस्लैम खिताब पर है। अभी उनके जोकोविच और रोजर फेडरर के समान 20-20 ग्रैंडस्लैम हैं।  

विज्ञापन
Summer Set Tournament: Rafael Nadal wins singles match after 5 months, defeats Berankis to reach quarter-finals
नडाल - फोटो : social media

विस्तार

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ने पांच माह में अपना पहला एकल मुकाबला जीता। स्पेनिश स्टार नडाल ने मेलबर्न में समर सेट टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में लिथुआनिया के क्वालिफायर रिकॉर्ड्स बेरांकिस को 6-2, 7-5 से पराजित किया। 
विज्ञापन


बायें पैर में चोट के चलते नडाल ने अगस्त में सिटी ओपन के बाद से कोई मुकाबला नहीं खेला था। 35 वर्षीय नडाल ने बुधवार को युगल में भी जीत दर्ज की थी। क्वार्टर फाइनल में अब नडाल का सामना नीदरलैंड के टालोन ग्रिक्सपुर से होगा जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एलेक्सी पोपीरिन को 6-3, 4-6, 6-3 से पराजित किया। 
विज्ञापन


नडाल साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारियों में जुटे हैं। उनकी निगाह रिकॉर्ड 21वें ग्रैंडस्लैम खिताब पर है। अभी उनके, जोकोविच और रोजर फेडरर के समान 20-20 ग्रैंडस्लैम हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

  
इगा की टक्कर अजारेंका से
पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन इगा स्वियातेक एडीलेड इंटरनेशनल वन टेनिस के अंतिम-8 में पहुंच गई। पांचवीं वरीयता प्राप्त इगा ने यूएस ओपन की उपविजेता कनाडा की लैला फर्नांडिज को आसानी से 6-1, 6-2 से पराजित किया। 

क्वार्टर फाइनल में अब इगा की टक्कर बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका से होगा। अजारेंका ने ऑस्ट्रेलिया की प्रिसिला होन को 6-3, 7-5 से मात दी। अमेरिका की सोफिया ने केनिन ने ऑस्ट्रेलिया की एला टोमजाओविच को 3-6, 7-6, 6-3 से हराया। 


केनिन का सामना अब नंबर एक एशले बार्टी से होगा। मिसाकी दोई ने अनास्तासिया गासानोवा को 7-6, 6-3 से मात देकर काजा जुवान से खेलने का हक पाया।

सानिया-नादिया की जोड़ी सेमीफाइनल में
भारत की सानिया मिर्जा और यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नादिया किचेनोक एडीलेड इंटरनेशनल वन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई। सानिया-नादिया ने 55 मिनट तक चले क्वार्ट फाइनल मुकाबले में अमेरिका की शैल्बी रोजर्स और ब्रिटेन की हीथर वाटसन को 6-0,1-6, 10-5 से पराजित किया। अब सानिया-नादिया की जोड़ी का सामना एशले बार्टी और स्टोर्म सैंडर्स की जोड़ी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed