फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sukant kadam Suhas and Tarun make winning start in Badminton Manasi Mandeep lose in Paris Paralympics

Paris Paralympics: सुकांत, सुहास और तरुण की बैडमिंटन में जीत से शुरुआत, मानसी-मंदीप को मिली हार

Thu, 29 Aug 2024 06:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 29 Aug 2024 06:22 PM IST
सार

सुकांत ने ग्रुप बी के शुरुआती मैच में मलेशिया के मोहम्मद अमीन बुरहानुद्दीन पर एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 17-21, 21-15, 22-20 से जीत हासिल की। टोक्यो पैरालंपिक के रजत पदक विजेता सुहास को इंडोनेशिया के हिकमत रामदानी को ग्रुप ए मैच में हराने में जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा।

विज्ञापन
Sukant kadam Suhas and Tarun make winning start in Badminton Manasi Mandeep lose in Paris Paralympics
पेरिस पैरालंपिक - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के सुकांत कदम, सुहास यथिराज और तरुण ने गुरुवार को पेरिस पैरालंपिक खेलों में बैडमिंटन पुरुष एकल एसएल4 ग्रुप मैचों में अलग-अलग अंदाज में जीत हासिल कर अच्छी शुरुआत की। हालांकि, महिला एकल के ग्रुप चरण में मंदीप कौर और मानसी जोशी को एसएल3 वर्ग में हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

वापसी कर जीते सुकांत, सुहास ने एकतरफा अंदाज में हासिल की जीत
सुकांत ने ग्रुप बी के शुरुआती मैच में मलेशिया के मोहम्मद अमीन बुरहानुद्दीन पर एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 17-21, 21-15, 22-20 से जीत हासिल की। टोक्यो पैरालंपिक के रजत पदक विजेता सुहास को इंडोनेशिया के हिकमत रामदानी को ग्रुप ए मैच में हराने में जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा। उन्होंने महज 22 मिनट में 21-7, 21-5 से जीत दर्ज की। अपना दूसरा पैरालंपिक खेल रहे तरुण ने पुरुष एकल एसएल4 ग्रुप डी मैच में ब्राजील के ओलिवेरा रोजेरेयो जूनियर जेवियर को 21-17, 21-19 से मात दी। एसएल4 में वो एथलीट प्रतिस्पर्धा करते हैं जिनके निचले अंग में कमजोरी होती है और जन्हें चलने या दौड़ने में संतुलन की मामूली समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितेश कुमार और तुलसीमति मुरूगेसन ने हमवतन सुहास यथिराज और पलक कोहली को मिश्रित युगल ( एसएल 3, एसयू 5) के ग्रुप चरण के पहले मैच में हराया। नितेश और तुलसीमति ने ग्रुप ए का यह मुकाबला 31 मिनट में 21-14, 21-17 से जीता। शिवराजन सोलाइमलाइ और नित्या श्री की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी मिश्रित युगल में एसएच6 ग्रुप मैच में अमेरिका के माइल्स क्राजेवस्की और जेसी सिमोन से सीधे गेम में हार गईं। उन्हें अमेरिकी जोड़ी ने 35 मिनट में 23-21, 21-11 से हराया।
विज्ञापन

दबाव में हारीं मानसी 
मानसी ने ग्रुप ए में इंडोनेशिया की कोनिताह इख्तियार सयाकुरोह के खिलाफ पहला गेम जीत लिया, लेकिन दबाव में आकर 21-16, 13-21, 18-21 से हार गईं। मंदीप को ग्रुप बी मैच में नाईजीरिया की मरियम इनियोला बोलाजी से 8-21, 14-21 से शिकस्त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed