फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Abhay Singh, Veer Chotrani, Tanvi Khanna enter round of 16 in Asian Games squash Boxer Ankush Panghal advance

एशियाड: स्क्वाश में शानदार शुरुआत, अभय-चोटरानी और तन्वी प्री क्वार्टर फाइनल में; मुक्केबाज पंघाल भी जीते

Wed, 23 Sep 2026 03:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 23 Sep 2026 03:57 PM IST
सार

भारत ने एशियन गेम्स की स्क्वाश और मुक्केबाजी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया है। स्क्वाश में भारत के तीन खिलाड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं, मुक्केबाज अंकुश पंघाल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं और पदक पक्का करने से एक कदम दूर हैं।

विज्ञापन
Abhay Singh, Veer Chotrani, Tanvi Khanna enter round of 16 in Asian Games squash Boxer Ankush Panghal advance
एशियन गेम्स - फोटो : BFI/IANS

विस्तार

अभय सिंह, वीर चोटरानी और तन्वी खन्ना ने बुधवार को एशियन गेम्स की स्क्वाश प्रतियोगिता में अपने-अपने एकल मुकाबलों में आसान जीत दर्ज करके अंतिम 16 में जगह बना ली। दूसरी वरीयता प्राप्त अभय ने पुरुष एकल के शुरुआती दौर के मुकाबले में थाईलैंड के अरकरादेत अरकराहिरुन्या के खिलाफ सिर्फ तीन अंक गंवाए। उन्होंने 11-1, 11-0, 11-2 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

अनाहत गुरुवार को शुरू करेंगी अभियान 
चोटरानी ने अंतिम 32 के मुकाबले में श्रीलंका के शामिल वकील को 11-8, 11-3, 11-3 से हराया। महिला एकल में तन्वी ने शुरुआती दौर में दक्षिण कोरिया की दामी किम को 11-5, 11-7, 11-5 से शिकस्त दी। विश्व रैंकिंग में भारत की सर्वोच्च रैंकिंग वाली खिलाड़ी 17वें नंबर की अनाहत सिंह गुरुवार को सिंगापुर की ओ यिओंग वाई लिन के खिलाफ अंतिम 16 के मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। पुरुष और महिला एकल के विजेताओं को 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक खेलों में सीधे प्रवेश मिलेगा जहां स्क्वाश ओलंपिक में पदार्पण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुश पंघाल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
भारत के अमित पंघाल बुधवार को मुक्केबाजी स्पर्धा में सर्वसम्मति से हुए फैसले में जीत के साथ पुरुषों के 80 किलो क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। पहली बार एशियाई खेलों में उतरे 21 वर्ष के राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता पंघाल ने बहरीन के हमसा वोगेल को अंतिम 16 में 5-0 से हराया। पिछले साल विश्व मुक्केबाजी कप में रजत पदक जीतने वाले अंकुश अब पदक पक्का करने से एक जीत दूर हैं। वह क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान के नेहरूज सालिमोव से खेलेंगे। भारत के चार मुक्केबाजों ने अब तक पहले दौर में शानदार जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

रोहित फाइनल से चूके
भारतीय तैराक रोहित बेनेडिक्टन एशियन गेम्स में पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाय स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश करने में नाकाम रहे। रोहित 53. 08 सेकेंड का समय निकालकर अपनी हीट में चौथे और कुल 13वें स्थान पर रहे। अनुभवी साजन प्रकाश ने शुरुआत नहीं की। शीर्ष आठ तैराक फाइनल में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed