{"_id":"c33d50691f8651ccfa0dc01264470be9","slug":"srikanth-achieves-career-best-ranking-of-10th-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के बाद श्रीकांत के हिस्से आई एक और बड़ी उपलब्धि","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
जीत के बाद श्रीकांत के हिस्से आई एक और बड़ी उपलब्धि
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 21 Nov 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में चीन ओपन सुपर सीरीज में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीतने वाले युवा खिलाड़ी के श्रीकांत ने बैडमिंटन की ताजा रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है।
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) द्वारा गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार श्रीकांत ने शीर्ष दस खिलाड़ियों में जगह बनाई है और वह करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 10 पर पहुंचे हैं।
रैंकिंग में 6 स्थानों की छलांग लगाने वाले 21 वर्षीय श्रीकांत ने चीन ओपन के फाइनल में दो बार के ओलंपिक चैंपियन लिन तान को शिकस्त देकर चौंकाया था।
वहीं चीन ओपन में ही महिला सिंगल्स का खिताब जीतने वाली देश की शीर्ष खिलाड़ी साइना नेहवाल को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है और वह एक स्थान ऊपर चढ़कर नंबर 4 पर पहुंच गई हैं। पीवी सिंधू ने महिला रैंकिंग में अपना 10वां स्थान कायम रखा है।
इस बीच पुरुष रैंकिंग में परुपल्ली कश्यप ने 17वां स्थान बरकरार रखा है जबकि एचएस प्रनय 3 स्थान ऊपर चढ़कर 24वें पायदान पर पहुंच गए हैं। देश की शीर्ष महिला डबल्स जोड़ी ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने एक स्थान के फायदे के साथ 19वें नंबर पर जगह बनाई है।