{"_id":"682385af515c0aa84d0bdba0","slug":"sports-update-srija-seshadri-remains-joint-top-in-asian-chess-2025-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sports Update: एशियाई शतरंज में श्रीजा शेषाद्रि संयुक्त रूप से शीर्ष पर बरकरार","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sports Update: एशियाई शतरंज में श्रीजा शेषाद्रि संयुक्त रूप से शीर्ष पर बरकरार
Tue, 13 May 2025 11:17 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 13 May 2025 11:17 PM IST
सार
श्रीजा के पास इससे एक दिन पहले एकल बढ़त थी लेकिन इस ड्रॉ के बाद अब उनके नाम छह अंक है और वह तालिका में मंगोलिया की मुंगुनजुल बैट-एर्डीन के साथ शीर्ष पर है। मुंगुनजुल ने पीवी नंदिधा को मात दी।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला ग्रैंडमास्टर श्रीजा शेषाद्रि मंगलवार को यहां एशियाई महाद्वीपीय महिला शतरंज चैंपियनशिप के सातवें दौर में सर्वोच्च रैंकिंग वाली भारतीय महिला खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल के साथ कड़े मुकाबले को ड्रा खेलने के बाद तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष पर है। श्रीजा के पास इससे एक दिन पहले एकल बढ़त थी लेकिन इस ड्रॉ के बाद अब उनके नाम छह अंक है और वह तालिका में मंगोलिया की मुंगुनजुल बैट-एर्डीन के साथ शीर्ष पर है। मुंगुनजुल ने पीवी नंदिधा को मात दी।
ओपन वर्ग की तालिका में ज्यादा बदलाव नहीं दिखा क्योंकि शीर्ष पर काबिज बर्दिया दानेश्वर (छह अंक) को रूस के इवान जेमलियान्स्की (5.5 अंक) ने ड्रा पर रोका। तीसरे स्थान पर रहे भारत के मुरली कार्तिकेयन (पांच) ने भी एक अन्य रूसी खिलाड़ी सर्गेई लोबानोव (पांच अंक) के साथ ड्रा खेला। प्रतियोगिता में अभी दो और दौर बचे हुए है। महिला वर्ग में प्रतिस्पर्धा रोमांचक बनी हुई है जबकि ओपन वर्ग में दानेश्वर स्वर्ण पदक जीतने के दावेदार दिख रहे हैं।