फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Ministry is strict in matter of assault on women players, anurag thakur directed AIFF to take action

Football: महिला खिलाड़ियों से मारपीट मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, गोवा पुलिस ने आरोपी दीपक को किया गिरफ्तार

Sat, 30 Mar 2024 08:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 30 Mar 2024 08:33 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश स्थित क्लब खाद एफसी से संबंधित दो खिलाड़ियों ने गोवा में जारी भारतीय महिला लीग के दौरान एक होटल के कमरे में एआईएफएफ कार्यकारी समिति के सदस्य दीपक शर्मा के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न की शिकायत की है। दोनों ने आरोप लगाया कि शर्मा ने नशे की हालत में उनके साथ मारपीट की और उन्हें थप्पड़ मारा।

विज्ञापन
Sports Ministry is strict in matter of assault on women players, anurag thakur directed AIFF to take action
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : एजेंसी

विस्तार

महिला खिलाड़ियों से मारपीट मामले में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की कार्यकारी समिति के सदस्य दीपक शर्मा को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी पीटीआई की एक रिपोर्ट में दी गई। शनिवार को खेल मंत्रालय ने सख्ती दिखाते हुए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। इस बात की जानकारी खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी। दरअसल, दो महिला खिलाड़ियों ने गोवा में जारी भारतीय महिला लीग के दौरान एआईएफएफ के एक सदस्य पर नशे की हालत में शारीरिक उत्पीड़न और हिंसा का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए एआईएफएफ को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, "गोवा में चल रही भारतीय महिला लीग के दौरान महिला फुटबॉलरों पर उनके कोच द्वारा कथित शारीरिक हमले को गंभीरता से लिया है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को इस पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।"


क्या है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश स्थित क्लब खाद एफसी से संबंधित दो खिलाड़ियों ने गोवा में जारी भारतीय महिला लीग के दौरान एक होटल के कमरे में एआईएफएफ कार्यकारी समिति के सदस्य दीपक शर्मा के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न की शिकायत की है। दोनों ने आरोप लगाया कि शर्मा ने नशे की हालत में उनके साथ मारपीट की और उन्हें थप्पड़ मारा। गोवा फुटबॉल एसोसिएशन (जीएफए) और एआईएफएफ  ने इसकी  शिकायत दर्ज होने की बात स्वीकार की है।

नशे की हालत में की मारपीट
पलक वर्मा और रितिका ठाकुर ने तीन गवाहों के साथ शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया,  ''गुरुवार को जैसे ही रात का खाना खत्म हुआ, हम अंडे उबालने के लिए अपने कमरे में चले गए। इसी बात से दीपक शर्मा नाराज हो गए और हमारे कमरे में घुस आए। उन्होंने हमें थप्पड़ मारा और हम पर शारीरिक हमला किया। वह हमारे सामने शराब पी रहे थे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed