फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Minister Mansukh Mandaviya will meet Indian hockey team and plan for the future, chose a special day

Indian Hockey Team: भारतीय हॉकी टीम से मिलकर भविष्य की योजना बनाएंगे खेल मंत्री मनसुख मंडाविया, जानें क्या कहा

Tue, 13 Aug 2024 05:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 13 Aug 2024 05:57 PM IST
सार

खेल मंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय दल भले ही पिछले टोक्यो ओलंपिक के पदकों की बराबरी नहीं कर सका, लेकिन वह उनके प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। टोक्यो में भारत ने एक स्वर्ण सहित सात पदक जीते थे लेकिन पेरिस में देश केवल छह पदक ही जीत सका जिसमें पांच कांस्य पदक और एक रजत पदक शामिल है।

विज्ञापन
Sports Minister Mansukh Mandaviya will meet Indian hockey team and plan for the future, chose a special day
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : PTI

विस्तार

खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को बताया कि वह 10 सितंबर से पहले कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के साथ बैठक करेंगे ताकि 2028 लॉस एंजिल्स खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के प्रयासों के मद्देनजर भविष्य की योजना बना सकें। उन्होंने मंगलवार सुबह पेरिस से लौटने के बाद स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश, डिफेंडर संजय, अमित रोहिदास और स्ट्राइकर अभिषेक को सम्मानित किया। मंडाविया ने कहा, 'आप लोगों का प्रदर्शन शानदार रहा, हम स्वर्ण पदक नहीं जीत पाए, लेकिन हम इसके बहुत करीब पहुंच गए थे और सेमीफाइनल में हार के बाद जिस तरह से आपने प्रदर्शन किया, वह सराहनीय है।'
विज्ञापन

आगे की रणनीति बनाएंगे खेल मंत्री

उन्होंने कहा, 'यह सफर का अंत नहीं है और मैं 10 सितंबर तक आपके साथ बैठकर भविष्य की रणनीति पर विचार करूंगा ताकि हम लॉस एंजिल्स से स्वर्ण पदक लेकर लौटें। मैं इस बारे में आपकी राय लूंगा कि इसे कैसे आगे बढ़ाया जाए और सरकार की ओर से आपको हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं खेल मंत्री

खेल मंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय दल भले ही पिछले टोक्यो ओलंपिक के पदकों की बराबरी नहीं कर सका, लेकिन वह उनके प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। टोक्यो में भारत ने एक स्वर्ण सहित सात पदक जीते थे लेकिन पेरिस में देश केवल छह पदक ही जीत सका जिसमें पांच कांस्य पदक और एक रजत पदक शामिल है। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी सात स्पर्धाओं में पदक से चूककर चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने कहा, 'टोक्यो में हमने सात पदक जीते लेकिन पेरिस में हम छह ही पदक जीत पाए। सच्चाई यही है कि हम चौथे स्थान पर रहकर सात और पदक से चूक गए जो सराहनीय प्रदर्शन है।'
विज्ञापन

भारत 71वें स्थान पर रहा

भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में छह पदक जरूर जीते, लेकिन देश का प्रदर्शन रैंक के मामले में 2016 रियो ओलंपिक से भी खराब रहा। भारत ने इस साल 117 खिलाड़ियों के दल को पेरिस भेजा था। यह संख्या बिल्कुल रियो ओलंपिक के बराबर की थी। हमने पदक जरूर रियो से ज्यादा जीते, लेकिन रैंक में काफी पिछड़ गए। भारत पेरिस में 71वें स्थान पर रहा। ओलंपिक में 24 साल बाद ऐसा हुआ जब भारत का रैंक 70 से नीचे पहुंचा हो। इससे पहले साल 2000 सिडनी ओलंपिक और 1996 अटलांटा ओलंपिक में भारत का रैंक 71वां रहा था। वहीं, रियो 2016 में भारत 67वें और 2004 एथेंस में भारत 65वें स्थान पर रहा था। भारत ने अब तक ओलंपिक में 10 स्वर्ण, 10 रजत और 21 कांस्य समेत कुल 41 पदक जीते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed