{"_id":"f1fab868-b346-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"sports-minister-jitendra-singh-go-lusan-with-abhinav-bindra","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद सुलझाने को बिंद्रा की मदद लेंगे खेल मंत्री","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
विवाद सुलझाने को बिंद्रा की मदद लेंगे खेल मंत्री
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2013 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) के साथ इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन पर लगाए गए प्रतिबंध के विवाद को सुलझाने के लिए खेल मंत्रालय नामी खिलाड़ी अभिनव बिंद्रा की सेवाएं लेने जा रहा है।
विज्ञापन
आईओसी के साथ 15 मई को लुसान में होने वाली बैठक में खेल मंत्री जितेंद्र सिंह अपने साथ बीजिंग ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट शूटर बिंद्रा को अपने साथ लेकर जा रहे हैं। मंत्रालय की ओर से इस बैठक में पांच सदस्यीय दल भाग लेगा।
विज्ञापन
आईओसी ने खेल मंत्रालय के साथ आईओए के भी दल को बैठक के लिए आमंत्रित किया है। लेकिन आईओए की ओर से अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि बैठक में उनका प्रतिनिधत्व कौन करेगा।
विज्ञापन
लेकिन सूत्रों का कहना है कि कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा और सेक्रेटरी जनरल रंधीर सिंह इस बैठक में आईओए की अगुआई करेंगे।
वहीं मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक खेल मंत्री खुद इस बैठक में भाग लेंगे। उनके साथ बिंद्रा के अलावा याटिंग के पूर्व ओलंपियन मानिक श्राफ, खेल सचिव पीके देब और ओएसडी अनिल सिंह दल का हिस्सा होंगे।
बिंद्रा को अपने साथ ले जाने का मकसद आईओसी को भारतीय खिलाड़ियों की भावनाओं से अवगत कराना होगा। साथ ही इसे आईओसी पर दबाव बनाने की रणनीति भी माना जा रहा है।