फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Minister Anurag Thakur said in Lok Sabha 1000 Khelo India centers will be opened by next 15th August

Anurag Thakur: लोकसभा में बोले खेल मंत्री- 1000 खेलो इंडिया केंद्र अगले 15 अगस्त तक पूरे देश में खोले जाएंगे

Sat, 10 Dec 2022 02:02 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 10 Dec 2022 02:02 AM IST
सार

खेलमंत्री ने कहा- हम पारंपरिक खेलों जैसे मलखंब, थांग ता, योगसान, गतका और कलपेट्टा को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाएंगे।

विज्ञापन
Sports Minister Anurag Thakur said in Lok Sabha 1000 Khelo India centers will be opened by next 15th August
अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को लोकसभा में जानकारी दी कि 2014 में खेल मंत्रालय का बजट 1219 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 3062 करोड़ रुपये हो गया है। खेलमंत्री खेलों और इस संबंध में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले सिर्फ खेल विभाग का बजट 874 करोड़ रुपये था, जो अब दो हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। खेलमंत्री ने कहा, हम पारंपरिक खेलों जैसे मलखंब, थांग ता, योगसान, गतका और कलपेट्टा को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाएंगे। मंत्रालय अगले वर्ष 15 अगस्त तक 1000 खेलो इंडिया केंद्र खोलेगा। 733 केंद्र पहले से ही खोलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


नेशनल स्पोर्ट्स कोड के आ रहे सकारात्मक परिणाम
खेल मंत्री ने कहा, नेशनल स्पोर्ट्स कोड संशोधन के सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। खेल संघों में खिलाड़ियों और महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। हाल ही में हुए भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के महासचिव अर्जुन अवॉर्डी कमलेश मेहता बने हैं। उन्होंने कहा, यदि दो वोट हैं तो उसमें एक महिला का है। उन्होंने कहा, एक अप्रैल 2023 से खेल संघों के संबंध में शिकायत और सुझाव ऑनलाइन किए जाएंगे। उन्होंने शनिवार को होने वाले भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव पर ज्यादा नहीं बोला, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार पीटी उषा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना हो रही सशक्त
खेलमंत्री ने कहा, किसी भी टूर्नामेंट में शामिल होने से पहले, बीच में और बाद में खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री संवाद करते हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं कि आपके पदक जीतने से पूरा देश गौरवान्वित होता है। इससे एक भारत और श्रेष्ठ भारत की भावना सशक्त होती है। पूर्व में ऐसा कम ही हुआ होगा, जब प्रधानमंत्री खिलाड़ियों का इतना मनोबल बढ़ाते हैं। उसके परिणाम सबको दिख रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक में सात, पैरालंपिक में 19 और डेफ ओलंपिक में 16 पदक जीते। भारत ने पहली बार थॉमस कप जीता। हमारी बेटियां भी कमाल कर रही हैं। निकहत जरीन ने विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण, प्रवीण और मनीषा ने कांस्य पदक जीतकर हमें गौरवान्वित किया।

उन्होंने हरियाणा के सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल के सवाल पर कहा, आपके यहां फोगाट बहनें, रवि दहिया और नीरज चोपड़ा हैं। इन सबसे के बावजूद हम प्रधानमंत्री की भावना के अनुरूप हम टीम इंडिया के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, खिलाड़ी किसी भी राज्य से हों और कोई भी भाषा बोलते हों। वे टीम इंडिया का हिस्सा हैं।


खेलमंत्री ने बताया कि हमारे पास देशभर में 16 हजार इंडोर स्टेडियम, खुले मैदान और हॉकी स्टेडियम हैं। 21 खेलों में 398 कोच रखने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा, खेलों को बढ़ावा देने में राज्यों का महत्वपूर्ण योगदान है। केंद्र सरकार देश में खेलों को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed