फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Latest news Update Sports news Tennis, Chess, Hockey, Football, Table Tennis news in Hindi

Sports Update: भारतीय मुक्केबाजों ने एशियाई अंडर-15, अंडर-17 चैंपियनशिप में चार और स्वर्ण जीते; पढ़ें और खबरें

Thu, 01 May 2025 03:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 01 May 2025 03:59 PM IST
सार

शतरंज, टेनिस, हॉकी, फुटबॉल समेत खेल जगत की रोचक खबरें यहां पढ़ें...

विज्ञापन
Sports Latest news Update Sports news Tennis, Chess, Hockey, Football, Table Tennis news in Hindi
खेल जगत की रोचत समाचार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय मुक्केबाजों ने पहली एशियाई अंडर 15 और अंडर 17 चैम्पियनशिप के आखिरी दिन चार और स्वर्ण पदक जीतकर अपने अभियान का शानदार समापन किया। भारत ने कुल 15 स्वर्ण, छह रजत और 22 कांस्य पदक जीते और कजाखस्तान तथा उजबेकिस्तान के बाद तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के आखिरी दिन भारत के अंडर 17 दल ने चार स्वर्ण पदक जीते और चारों पदक लड़कियों को मिले। खुशी चंद (46 किलो) ने मंगोलिया की अल्तांजुल अल्तांगादास को 3 . 2 से हराया जबकि आहना शर्मा (50 किलो) और जन्नत (54 किलो ) ने उजबेक प्रतिद्वंद्वियों पर 5 . 0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


अंशिका ने 80 प्लस किलोवर्ग में जोर्डन की जाना अलालावनेह को हराकर भारत को एक और स्वर्ण दिलाया। लड़कों के अंडर 17 वर्ग में देवांश (80 किलो ) को रजत पदक से संतोष करना पड़ा जिन्हें फाइनल में कजाखस्तान के मुखामेदाली रूस्तेमबेक ने 5-0 से हराया। भारतीय अंडर 17 लड़कों की टीम ने एक रजत और छह कांस्य पदक जीते। अंडर 17 लड़कियों ने दो और रजत पदक जीते जो सिमरनजीत कौर (60 किलो) और हर्षिका (63 किलो) को मिले। लड़कियों ने चार स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वियातेक का सामना अब कोको गॉफ से

Sports Latest news Update Sports news Tennis, Chess, Hockey, Football, Table Tennis news in Hindi
इगा स्वियातेक - फोटो : French Open Twitter
दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक ने मेडिसन कीस को 0-6, 6-3, 6-2 से हराकर मैड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। स्वियातेक का सामना अब सेमीफाइनल में कोको गॉफ से होगा जिन्होंने मिर्रा आंद्रीवा को सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में एरिना सबालेंका का सामना एलिना स्वितोलिना से होगा। शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका ने मार्ता कोस्तियुक को 7-6, 7-6 से मात दी, जबकि स्वितोलिना ने मोयुका उचिजिमा को 6-2, 6-1 से हराया। पुरुष वर्ग में इटली के मातेओ अर्नाल्डी ने फ्रांसिस टियाफो को 6-3, 7-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। अब उनका सामना जैक ड्रेपर से होगा जिन्होंने टॉमी पॉल को 6-2, 6-2 से हराया।

भारतीय भारोत्तोलकों ने युवा और जूनियर विश्व चैंपियनशिप में दो कांस्य जीते

भारत ने पेरू के लीमा में जारी आईडब्ल्यूएफ युवा और जूनियर विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में अच्छी शुरूआत करते हुए दो कांस्य पदक जीते। ज्योशना साबार ने लड़कियों के 40 किलो वर्ग में कुल 129 किलो ( 56 और 72) वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने बुधवार को क्लीन और जर्क में रजत पदक जीता था। युवा लड़कों के 49 किलो वर्ग में हर्षवर्धन साहू ने 197 किलो वजन (87 और 110 ) उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने क्लीन और जर्क में भी कांस्य जीता था। विश्व चैंपियनशिप में स्नैच, क्लीन और जर्क और कुल तीन पदक दिये जाते हैं।

प्रज्ञानंद को तीसरा स्थान

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद पोलैंड के वारसॉ में जारी सुपरबेट रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहे, जबकि स्लोवेनिया के ब्लादीमिर फेडोसीव ने खिताब जीता। ग्रैंड शतरंज टूर पर पहली बार खेल रहे भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम संयुक्त सातवें स्थान पर रहे।

फेडोसीव ने ब्लिट्ज वर्ग में नौ में से 7.5 अंक हासिल किए और उनका कुल स्कोर 36 में से 26.5 रहा। उन्हें जीत के साथ 40000 डॉलर पुरस्कार के तौर पर मिले। फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव दूसरे और प्रज्ञानानंदा तीसरे स्थान पर रहे । वाचियेर लाग्रेव को 30000 डॉलर और प्रज्ञानंद को 25000 डॉलर मिले।

ग्रैंड शतरंज टूर की तालिका में वाचियेर लाग्रेव शीर्ष पर हैं जबकि प्रज्ञानंद दूसरे स्थान पर हैं। अब टूर रोमानिया की राजधानी बुकारेस्ट में जायेगा जहां सात मई से पहला क्लासिकल टूर्नामेंट होगा। भारत के लिए विश्व चैंपियन डी गुकेश और प्रज्ञानंद खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed