फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Latest news Update Sports news Tennis, Chess, Hockey, Football, Table Tennis latest news in Hindi

Sports Update: गॉफ मैड्रिड ओपन के फाइनल में, रूड ने मेदवेदेव को हराया; महिला हॉकी में भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच

Fri, 02 May 2025 04:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 02 May 2025 04:02 PM IST
सार

शतरंज, टेनिस, हॉकी, फुटबॉल समेत खेल जगत की रोचक खबरें यहां पढ़ें...

विज्ञापन
Sports Latest news Update Sports news Tennis, Chess, Hockey, Football, Table Tennis latest news in Hindi
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मैड्रिड अमेरिका की स्टार खिलाड़ी कोको गॉफ ने गत चैंपियन इगा स्वियातेक को 6-1, 6-1 से हराकर पहली बार मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के फाइनल में प्रवेश किया। गॉफ ने पहले सेट में तीन बार और दूसरे सेट में दो बार स्वियातेक की सर्विस तोड़ी। उन्होंने इस क्ले-कोर्ट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का यह मुकाबला केवल 64 मिनट में अपने नाम किया। फाइनल में गॉफ का मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका या एलिना स्वितोलिना से होगा।
विज्ञापन


इस बीच पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में कैस्पर रूड ने दानिल मेदवेदेव को 6-3, 7-5 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। रूड का अगला मुकाबला फ्रांसिस्को सेरुंडोलो से होगा, जिन्होंने किशोर जैकब मेन्सिक को 3-6, 7-6 (5), 6-2 से हराया। सेरुंडोलो ने पिछले दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया था।
विज्ञापन

महिला हॉकी: भारत की निगाह ऑस्ट्रेलियाई दौरे के सकारात्मक अंत पर

लगातार तीन मैच में हार झेलने के बाद भारत शनिवार को यहां जब पांच मैचों की सीरीज के अपने चौथे मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया से फिर भिड़ेगा तो उसकी निगाह नई रणनीति आजमाकर इस दौरे का सकारात्मक अंत करने पर होगी। सलीमा टेटे के नेतृत्व में भारतीय टीम को पहले दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया ए से 3-5 और 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम से 0-2 से हार गई थी।

अगले साल विश्व कप और अगले महीने यूरोप में हॉकी प्रो लीग को ध्यान में रखते हुए यह दौरा 
भारत ने ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम के खिलाफ आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया था लेकिन यह जीत हासिल करने के लिए पर्याप्त नहीं था। ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत की रक्षा पंक्ति में सेंध लगाने में सफल रही थी। उसकी तरफ से कर्टनी शोनेल ने नौवें मिनट में जबकि ग्रेस स्टीवर्ट ने 52वें मिनट में गोल किया। भारत के मुख्य कि कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, 'महिला टीम मजबूत बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के दौर में हमें अभी तक हालांकि जीत नहीं मिली है लेकिन कई सकारात्मक पहलू हमारे पक्ष में रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'टीम में अनुभव और युवाओं का अच्छा मिश्रण है। पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाने के बाद से टीम ने महत्वपूर्ण प्रगति की है, लेकिन अब भी बहुत सुधार करने की जरूरत है।' भारत की पुरुष टीम के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार दुख पहुंचाती है, खासकर जब हमने आसान गोल खाए हों। लेकिन इन मैचों में खेलने का फायदा भारतीय टीम को भविष्य में मिलेगा।'

हरेंद्र ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने से युवा खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम को जितने अधिक मैच खेलने को मिलेंगे, खिलाड़ियों विशेष कर युवा खिलाड़ियों के लिए उतना ही बेहतर होगा। यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत टीमों के खिलाफ खेलना बहुत महत्वपूर्ण होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed