फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   sports bodies demand resignation of pak olympic association chief

पाकिस्तान पर भी प्रतिबंध लगा सकता है आईओसी

Wed, 13 Feb 2013 06:43 PM IST
लुसाने/एजेंसी
लुसाने/एजेंसी Updated Wed, 13 Feb 2013 06:43 PM IST
विज्ञापन
sports bodies demand resignation of pak olympic association chief

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने कहा कि सरकारी हस्तक्षेप के कारण वह भारत की तरह ही पाकिस्तान को भी प्रतिबंधित करने पर विचार कर रही है। आईओसी प्रवक्ता मार्क एडम्स ने कहा, ‘हम एहतियातन पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने पर जल्द ही विचार कर सकते हैं।

विज्ञापन


खेल संघों की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप के मसले पर बातचीत करने के लिए पाकिस्तान ओलंपिक संघ (पीओए) और पाकिस्तानी सरकार को आईओसी मुख्यालय बुलाया गया था लेकिन सरकार ने यह निमंत्रण नजरअंदाज कर दिया।’ पीओए के अधिकारियों का दावा है कि उनकी सरकार संघ के संचालन में हस्तक्षेप करती है।
विज्ञापन


हटाए जाएं पाक ओलंपिक संघ अध्यक्ष
आईओसी के पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करने की खबरों के बीच देश के कम से कम 20 खेल महासंघों ने पाकिस्तान ओलंपिक संघ अध्यक्ष आरिफ हसन से इस्तीफे की मांग की है। पाकिस्तान के खेल महासंघों ने पीओए में अपनी एक अंतरिम समिति बनाकर एक महीने में चुनाव कराने के लिए सरकार की मदद से सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की एक चुनाव समिति गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसन वर्ष 2004 से पीओए के अध्यक्ष हैं और अपना पद छोडऩे के इछुक नहीं है जिसका विरोध खेल महासंघ कर रहे हैं। इस बीच आईओसी ने कहा है कि वह सरकारी हस्तक्षेप के कारण भारत की तरह पाकिस्तान को भी प्रतिबंधित करने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed