{"_id":"22f50bc0-8675-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"sourabh-verma-reaches-second-round-of-qualifiers-in-all-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड चैंपियनशिप: क्वालिफिकेशन राउंड में पहुंचे सौरभ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
इंग्लैंड चैंपियनशिप: क्वालिफिकेशन राउंड में पहुंचे सौरभ
लंदन/एजेंसी
Updated Wed, 06 Mar 2013 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वालिफिकेशन से मुख्य ड्रा में पहुंच गए हैं। सौरभ ने क्वालिफिकेशन राउंड में फ्रांस के ब्राइस लेवरदेज को 41 मिनट में 22-20, 23-21 से हराने के बाद इंग्लैंड के राजीव ओसफ को महज 32 मिनट में 21-13, 21-18 से हराकर शानदार अंदाज में क्वालिफिकेशन राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन
हालांकि अन्य भारतीयों में आनंद पवार और आरएमवी गुरुसाईदत्त को पुरुष एकल में, तरुण कोना और अरुण विष्णु को पुरुष डबल्स में, अरुण विष्णु और अपर्णा बालन को मिश्रित युगल में, प्रणव चोपड़ा और अक्षय देवालकर को पुरुष युगल में तथा प्रदान्या गादरे और अश्विनी पोनप्पा को महिला युगल में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ओलंपिक चैंपियन जुईरूई की सनसनीखेज हार
विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी और ओलंपिक चैंपियन चीन की जुईरूई ली को पहले ही राउंड में सनसनीखेज हार का सामना करना पड़। कोरिया की यिओन जू बेई ने अपने कैरियर की सबसे बड़ जीत हासिल करते हुए गत चैंपियन जुईरूई को 42 मिनट में 21-18, 21-18 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के इतिहास में महिला एकल में यह सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। कोरियाई खिलाड़ी ने मैच में नेट पर काफी शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 16 नेट विनर लगाए जबकि चीनी खिलाड़ी तीन नेट विनर ही लगा सकीं। जू बेई ने पहले गेम में 16-18 से पिछड़ने के बाद लगातार पांच अंक लेकर पहला गेम समाप्त कर दिया। दूसरे गेम में कोरियाई खिलाड़ी ने शुरू से लेकर अंत तक अपनी बढ़त बनाए रख शानदार जीत हासिल कर ली।