{"_id":"2eea4c5e-77a4-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"sobbing-pistorius-charged-with-girlfriend-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में फूट फूट कर रो पडे़ पिस्टोरियस","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
अदालत में फूट फूट कर रो पडे़ पिस्टोरियस
जोहानिसबर्ग/एजेंसी
Updated Sat, 16 Feb 2013 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2012 लंदन ओलंपिक में सामान्य एथलीटों के साथ हिस्सा लेकर सुर्खियों में आए ब्लेड रनर आस्कर पिस्टोरियस को शुक्रवार को कोर्ट ने गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में औपचारिक रूप से आरोपी ठहरा दिया। अदालत ने जैसे ही उन्हें आरोपी ठहराया आस्कर फूट फूट कर रो पड़े। आस्कर को भी अपने किए का पछतावा था जिस कारण उन्होंने अदालत में मजिस्ट्रेट डेस्मंड नायर के सामने कभी अपना सिर ऊपर नहीं किया।
विज्ञापन
आस्कर ने बृहस्पतिवार को भूल वश अपनी 30 वर्षीय मॉडल गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप की चोर समझकर हत्या कर दी थी। रीवा के सिर और बाजू में गोली लगी थी जिस कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जैसे ही पिस्टोरियस को हत्या के आरोप के बारे में पता लगा वह फूट फूट कर रो पडे़ और अपना चेहरा दोनों हाथों से ढक लिया। तब मजिस्ट्रेट नायर ने उन्हें एक सीट पर बैठने को कहा। अदालत ने मामले की सुनवाई फिलहाल 19 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी है। आस्कर तब तक पुलिस हिरासत में ही रहेंगे।
विज्ञापन
इस बीच पुलिस ने कहा कि आस्कर को बृहस्पतिवार रात प्रिटोरिया के बाशकाप पुलिस थाने में रखा गया था जहां उनके मेडिकल और फोरेंसिक परीक्षण किए गए। पुलिस ने यह भी कहा कि यदि आस्कर को जमानत दी जाती है तो वे उसका विरोध करेंगे। इस घटना के तुरंत बाद एक स्थानीय केबल टीवी चैनल ने तत्काल आस्कर के विज्ञापन हटा लिए थे लेकिन उनके कई प्रायोजकों का कहना है कि वे पुलिस की जांच पूरी होने तक किसी प्रकार का निर्णय नहीं लेंगे।
विज्ञापन