फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sinquefield Cup Chess: Praggnanandhaa and Gukesh also drew the fourth round, read who is in which position

Sinquefield Cup Chess: प्रज्ञानंद और गुकेश ने चौथे दौर की बाजी भी ड्रॉ खेली, पढ़ें कौन किस स्थान पर

Fri, 22 Aug 2025 02:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुई (अमेरिका)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुई (अमेरिका) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 22 Aug 2025 02:12 PM IST
सार

अमेरिका के फैबियानो कारुआना ने दिन के एकमात्र निर्णायक गेम में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Sinquefield Cup Chess: Praggnanandhaa and Gukesh also drew the fourth round, read who is in which position
गुकेश, प्रज्ञानंद - फोटो : International Chess Federation/Twitter X/@DGukesh

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने यहां सिंकफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में अमेरिका के सैमुअल सेवियन के साथ अंक बांटे जबकि विश्व चैंपियन डी गुकेश और फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव के बीच मुकाबला भी बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन


अमेरिका के फैबियानो कारुआना ने दिन के एकमात्र निर्णायक गेम में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। अन्य मुकाबलों में अमेरिका के लेवोन अरोनियन ने पोलैंड के डूडा जान-क्रिस्तोफ के साथ तथा फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा ने वेस्ली सो के साथ अंक बांटे।
विज्ञापन


अभी जबकि पांच दौर का खेल होना बाकी है तब कारुआना तीन अंक के साथ एकल बढ़त पर हैं। उनके बाद प्रज्ञानंद और अरोनियन का नंबर आता है जो 2.5-2.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वेस्ली, फिरोजा, वाचियर-लाग्रेव, सेवियन और गुकेश दो-दो अंक लेकर चौथे स्थान पर हैं। डूडा उनसे आधा अंक पीछे हैं जबकि अब्दुसत्तोरोव आधे अंक के साथ तालिका में सबसे नीचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed