फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   sindhu upsets former world no. 1 in taipei

वांग पर सनसनीखेज जीत से सिंधु क्वार्टर फाइनल में

Thu, 18 Apr 2013 05:43 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 18 Apr 2013 05:43 PM IST
विज्ञापन
sindhu upsets former world no. 1 in taipei

भारत की उभरती महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने अपने कैरियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए ताइपे में खेली जा रही एशियाई बैंडमिंटन प्रतियोगिता में तीसरी सीड चीन की शिजियान वांग को 15-21, 21-14, 22-20 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

विज्ञापन


दुनिया की 16वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने एक घंटे से कुछ अधिक समय तक चले मुकाबले में चीनी खिलाड़ी के खिलाफ पहला गेम हारने के बाद जबर्दस्त वापसी की और अगले दोनों गेम जीतकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया।
विज्ञापन


अंतिम आठ में उनके सामने सातवीं सीड जापान की एरिको हिरोसे की चुनौती रहेगी। सिंधु ने मैच में जहां 14 स्मैश विनर लगाए वहीं वांग दस स्मैश विनर ही लगा सकीं। चीनी खिलाड़ी हालांकि नेट पर भारतीय खिलाड़ी से बेहतर साबित हुईं। वांग ने 25 और सिंधु ने 17 नेट विनर लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष एकल में चौथी सीड भारत के पी कश्यप भी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने दूसरे दौर में ताइपे के हान चाऊ चू की चुनौती को 31 मिनट में 21-17, 21-19 से ध्वस्त कर दिया। अंतिम आठ में पहुंचने के लिए कश्यप को पांचवीं सीड चीन के हुआन गाओ की चुनौती से पार पाना होगा।


हालांकि भारत के एक अन्य खिलाड़ी बी साई प्रणीत को दूसरे दौर में चीन के झेंगमिंग वांग ने 21-15, 21-16 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। महिला डबल्स में प्रदन्या गादरे और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी भी हांगकांग की लोकयान पून और यिंग सुएत से 21-15, 21-11 से हार गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed