{"_id":"41fe227ba6265dce34ba7d455bea692d","slug":"sindhu-is-ready-to-take-on-saina-in-ibl","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइना को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हूं: सिंधू","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
साइना को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हूं: सिंधू
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 12 Aug 2013 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली पीवी सिंधू ने कहा कि अब वह आईबीएल में देश की शीर्ष खिलाड़ी साइना नेहवाल से चुनौती लेने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
सिंधू ने कहा, ‘पदक जीतकर मैं बेहद खुश हूं। अब मेरा अगला लक्ष्य इंडियन बैडमिंटन लीग में शानदार प्रदर्शन करना है। मैं साइना से भिड़ने के लिए तैयार हूं और जीत हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी। हालांकि आईबीएल में मुकाबले आसान नहीं होंगे लेकिन दुनिया के महान खिलाड़ियों के साथ खेलने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।’
विज्ञापन
18 साल की सिंधू ने पिछले हफ्ते वर्ल्ड चैंपियनशिप में चीनी चुनौती को ध्वस्त करते हुए सेमीफाइनल में पहुंच कर इतिहास रच दिया था। तेजी से उभरती यह खिलाड़ी लखनऊ की टीम में हैं, जबकि साइना हैदराबाद की टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन
दोनों खिलाड़ियों की भिड़ंत 15 अगस्त को नई दिल्ली के डीडीए बैडमिंटन एंड स्क्वैश स्टेडियम में होगी।
18 दिन चलने वाले आईबीएल के पहले संस्करण में छह टीमें भाग लेंगी। 14 अगस्त से शुरू हो रहे लीग में कुल 90 मैच खेले जाएंगे।
सिंधू को 15 लाख नकद इनाम देगा बाई
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बाई) वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली सिंधू को 15 लाख रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की है।
बाई के अध्यक्ष अखिलेश दास गुप्ता ने कहा, ‘सिंधू ने चीन में शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। हम सिंधू का उत्साह बरकरार रखने के लिए उन्हें 15 लाख रुपए का नकद इनाम देकर सम्मानित करेंगे।’