{"_id":"22bb628152941f275532bb7c5c08e1b0","slug":"sindhu-enters-first-time-in-top-10-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार के बावजूद पीवी सिंधू को मिली ऐसी खुशी...","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
हार के बावजूद पीवी सिंधू को मिली ऐसी खुशी...
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 16 Aug 2013 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस के दिन देश की शीर्ष खिलाड़ी साइना नेहवाल के हाथों आईबीएल में मिली हार के बावजूद पीवी सिंधू को एक ऐसी खुशी मिली जो विरले ही लोगों को मिलती है।
विज्ञापन
देश में बैडमिंटन की नई सनसनी सिंधू और नेहवाल के बीच गुरुवार को दोनों के बीच पहली बार होने वाली भिड़ंत को लेकर प्रशंसकों में खासी उत्सुकता थी। जोरदार मुकाबले के बाद यह मुकाबला नेहवाल ने जीत लिया।
विज्ञापन
हालांकि शानदार प्रदर्शन कर पिछले हफ्ते वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली सिंधू ने एक और मुकाम छु लिया है। वह बैडमिंटन रैंकिंग में पहली बार टॉप टेन में शामिल हो गई हैं।
विज्ञापन
अनुभव आया काम, साइना ने सिंधू को हराया
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) की नई रैंकिंग में 18 साल की सिंधू दो स्थान की उछाल के साथ टॉप टेन में शामिल हो गईं। जबकि उनकी सीनियर और एक ही शहर की रहने वाली नेहवाल चौथी पायदान पर कायम हैं।
वहीं पुरुषों के एकल वर्ग में वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले परुपल्ली कश्यप को भी रैंकिंग में फायदा मिला है और तीन स्थान आगे आते हुए 14वें पायदान पर आ गए हैं।
कश्यप के अलावा आरएमवी गुरुसाईदत्त और अजय जयराम पुरुष एकल वर्ग में क्रमशः 20 और 24 नंबर पर बने हुए हैं।
हालांकि युगल वर्ग में भारत की स्थिति बेहद खराब है। पुरुष युगल, महिला युगल के साथ-साथ मिश्रित युगल में एक भी भारतीय जोड़ी टॉप 25 खिलाड़ियों की सूची में भी नहीं है।
देश के सभी शीर्षस्थ बैडमिंटन खिलाड़ी इन दिनों इंडियन बैडमिंटन लीग में व्यस्त हैं।