{"_id":"546dbe5bf8200abae183f1ac5ab6430c","slug":"sindhu-advances-to-macau-open-final-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी बार खिताब की ओर सिंधू, मकाऊ ओपन के फाइनल में","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
तीसरी बार खिताब की ओर सिंधू, मकाऊ ओपन के फाइनल में
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बार की गत चैंपियन भारत की महिला खिलाड़ी पीवी सिंधू शानदार प्रदर्शन करते हुए मकाऊ ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर गई हैं जहां उनका सामना चीन की ही बिंगजियाओ और छठी सीड जापान की मिनात्सु मितानी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
विज्ञापन
विश्व की12वीं वरीयता प्राप्त सिंधू ने महिला एकल सेमीफाइनल मुकाबले में दूसरी सीड जापान की अकाने यामागुची को तीन गेमों में कड़े संघर्ष के बाद 21-8, 15-21, 21-16 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
शानदार फॉर्म में चल रहीं पांचवीं सीड सिंधू ने मुकाबले की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा और पहले गेम को केवल 14 मिनट में ही अपने नाम कर लिया। इसके बाद यामागुची ने जबर्दस्त वापसी करते हुए दूसरा गेम अपने नाम कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन
निर्णायक गेम में सिंधू ने बढ़त बनाए रखी और मुकाबले में विश्व की नौंवी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के खिलाफ 11-5 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद यामागुची ने वापसी के भरसक प्रयास की लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सकीं और मुकाबला गंवा बैठीं।
इस जीत के साथ सिंधू ने यामागुची के खिलाफ 2013 में जापान ओपन में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।