{"_id":"c8ca65da-8d6a-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"signature-campaign-begins-for-wrestling","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती को ओलंपिक से हटने नहीं देंगे: बृजभूषण ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
कुश्ती को ओलंपिक से हटने नहीं देंगे: बृजभूषण
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2013 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि 2020 के ओलंपिक खेलों से कुश्ती नहीं हटेगा। इसके लिए उच्च स्तर पर बात हो चुकी है और अभी भी प्रयास जारी है। कुश्ती को ओलंपिक से हटाने से बचाने के लिए पद्म श्री द्रोणाचार्य दिवंगत गुरू हनुमान के जन्म दिवस पर एक समारोह के दौरान उन्होंने यह बात कहीं।
विज्ञापन
बकौल बृजभूषण, 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती को ओलंपिक खेलों से हटाने के षड्यंत्र को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।' इस अवसर पर एक हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया, जिस पर समारोह में मौजूद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहलवानों और अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
हनुमान अखाड़े के प्रभारी महासिंह राव ने बताया कि इस हस्ताक्षर अभियान के बाद कुश्ती को ओलंपिक खेलों से बचाने के लिए सरकार और इस खेल में रुचि रखने वाले अन्य सभी देशों के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन