फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Shubhankar Sharma and Gaganjeet Bhullar qualified for Paris Olympics, matches will held in August

Paris Olympics: शुभांकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर ने पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालिफाई, अगस्त में होंगे मुकाबले

Wed, 19 Jun 2024 09:50 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 19 Jun 2024 09:50 AM IST
सार

शुभांकर शर्मा डीपी विश्व टूर (पूर्व में यूरोपीय टूर) पर दो बार विजेता रहे हैं। उनके नाम आठ खिताब दर्ज हैं। वह इस महीने एम्स्टर्डम में केएलएम ओपन और इटैलियन ओपन में बार एक्शन में दिखेंगे, जो डीपी विश्व टूर का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
Shubhankar Sharma and Gaganjeet Bhullar qualified for Paris Olympics, matches will held in August
शुभांकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के नंबर एक पुरुष गोल्फर शुभांकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर ने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अगस्त में फ्रांस की राजधानी सेंट-क्वेंटिन-एन-यवेलिंस में मुकाबले खेले जाएंगे। गगनजीत ने 54वीं ओलंपिक रैंक के साथ क्वालिफाई किया है। वह अपने ओलंपिक डेब्यू के लिए तैयार हैं। अदिति अशोक और दीक्षा डागर महिला टूर्नामेंट में भारत की तरफ से खेलती नजर आएंगी।
विज्ञापन


शुभांकर शर्मा डीपी विश्व टूर (पूर्व में यूरोपीय टूर) पर दो बार विजेता रहे हैं। उनके नाम आठ खिताब दर्ज हैं। वह इस महीने एम्स्टर्डम में केएलएम ओपन और इटैलियन ओपन में बार एक्शन में दिखेंगे, जो डीपी विश्व टूर का हिस्सा हैं। इस बारे में बात करते हुए शर्मा ने कहा, "यह निश्चित रूप से एक सपना सच होने जैसा है। मैं इस दिन के लिए बहुत समय से तैयारी कर रहा हूं और यूरोपीय टूर पर अपने कार्यक्रम की योजना बना रहा हूं।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास एक शानदार टीम है जिसमें गगनजीत, अदिति, दीक्षा जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। सभी इस समय अपने-अपने दौरों पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और यह एक अच्छा संकेत है। अगर ओलंपिक सप्ताह हमारे पक्ष में जाता है, तो पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए कोई भी पदक संभव है। व्यक्तिगत रूप से कहूं तो मेरा खेल सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और मैं अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed