फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Shotgun shooters will be without foreign coach in Asian Games due to technical reasons

Asian Games: विदेशी कोच के बिना उतरेंगे शॉटगन निशानेबाज, दोनों कोच तकनीकी कारणों के चलते नहीं होंगे शामिल

Fri, 15 Sep 2023 10:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 15 Sep 2023 10:51 PM IST
सार

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने जब हांगझोऊ एशियाई खेलों की आयोजन समिति को खिलाड़ियों और उनके साथ जाने वाले अधिकारियों की सूची भेजी थी तो उस दौरान ड्रैडी का भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के साथ अनुबंध हुआ था।

विज्ञापन
Shotgun shooters will be without foreign coach in Asian Games due to technical reasons
आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप 2022 - फोटो : twitter @ani

विस्तार

भारतीय शॉटगन निशानेबाज आगामी एशियाई खेलों में विदेशी कोच के बिना खेलने उतरेंगे। शॉटगन में भारत के दो विदेशी कोच इटली के मार्सेलो ड्राडी और एन्नियो फाल्को हैं। दोनों का कोच के एक्रीडिटेशन (मान्यता पत्र) और अनुबंध संबंधी अन्य तकनीकी कारणों से एशियाई खेलों के लिए चीन के हांगझोऊ में जाना मुश्किल है। एशियाई खेल 23 सितंबर से शुरू होंगे। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने इस साल के शुरू में ट्रैप कोच ड्रैडी और स्कीट विशेषज्ञ फाल्को को भारत का शॉटगन कोच नियुक्त किया था।
विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने जब हांगझोऊ एशियाई खेलों की आयोजन समिति को खिलाड़ियों और उनके साथ जाने वाले अधिकारियों की सूची भेजी थी तो उस दौरान ड्रैडी का भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के साथ अनुबंध हुआ था। एनआरएआई के सचिव राजीव भाटिया ने कहा कि भारतीय कोच विक्रम चोपड़ा ट्रैप टीम के साथ जाएंगे जबकि जितेंद्र बेनीवाल के स्कीट टीम के साथ यही भूमिका निभाने की संभावना है। विदेशी कोच ने तब अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे जब आईओए खिलाड़ियों और अधिकारियों की लंबी सूची तैयार करके उसे एशियाई खेलों के आयोजकों को भेज चुका था। यही वजह है कि उनका एशियाई खेलों में जाने की संभावना नहीं है।’ भाटिया ने कहा, ‘विक्रम ट्रैप टीम के साथ कोच की भूमिका निभाएंगे जबकि स्कीट में जितेंद्र बेनीवाल के जाने की संभावना है। हम स्कीट के लिए उनका नाम शामिल करने के लिए दबाव डाल रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed