{"_id":"625837b147144839a345652b","slug":"shooting-trials-shooter-aishwarya-pratap-won-the-selection-trial-sanjeev-finished-second","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shooting Trials: निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप ने चयन ट्रायल जीता, संजीव दूसरे स्थान पर रहे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Shooting Trials: निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप ने चयन ट्रायल जीता, संजीव दूसरे स्थान पर रहे
Thu, 14 Apr 2022 08:33 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 14 Apr 2022 08:33 PM IST
सार
स्वर्ण पदक के मुकाबले में तोमर ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 404.9 अंक का स्कोर बनाया जिससे वह राजपूत (400.7) से आगे रहे। तोमर और राजपूत दोनों ओलंपियन हैं।
विज्ञापन
ऐश्वर्य प्रताप सिंह
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने गुरुवार को राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशंस टी4 (चौथा ट्रायल) स्पर्धा में हरियाणा के अनुभवी निशानेबाज संजीव राजपूत को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।
स्वर्ण पदक के मुकाबले में तोमर ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 404.9 अंक का स्कोर बनाया जिससे वह राजपूत (400.7) से आगे रहे। तोमर और राजपूत दोनों ओलंपियन हैं और ट्रायल्स के नतीजे अगर कोई संकेत हैं तो दोनों थ्री पोजिशन स्पर्धा में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ दावेदार बने रहेंगे।
हालांकि इससे पुरुषों की 3पी स्पर्धा में युवा प्रतिभाओं की अनुपस्थिति और गहराई की कमी भी झलकती है। नौसेना के जी पुरुसोथमन 395.8 अंक से तीसरे स्थान पर रहे जबकि सेना के राजन तोमर 391.0 के स्कोर से चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशंस के क्वालिफिकेशन में 101 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था। इसमें सेना के निशान बुद्धा 586 के स्कोर से पहले स्थान पर रहे जबकि तोमर 584 के स्कोर से दूसरे स्थान पर थे। राजन तोमर (583) के बाद राजपूत 582 अंक से चौथे स्थान पर थे।