फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Shooting: Indian archers target two medals in World Cup stage-4, won the bronze medal match

Shooting: भारतीय तीरंदाजों ने विश्वकप चरण-4 में दो पदकों पर साधा निशाना, कांस्य पदक के मुकाबले में मारी बाजी

Thu, 17 Aug 2023 10:50 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 10:50 PM IST
सार

अंकिता भकत, भजन कौर और सिमरनजीत कौर की तिकड़ी के पास तीसरे सेट में चीनी ताइपे की जोड़ी को हराकर वापसी करने का मौका था लेकिन वे इसमें विफल रहे।

विज्ञापन
Shooting: Indian archers target two medals in World Cup stage-4, won the bronze medal match
धीरज बोम्मादेवारा, अतानु दास और तुषार शेल्के - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रिकर्व तीरंदाजों ने गुरुवार को यहां विश्वकप चरण चार में पुरुष और महिला टीम स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक जीते। धीरज बोम्मादेवारा, अतानु दास और तुषार शेल्के की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में आंद्रेस तेमिनो, युन सांचेज और पाब्लो आचा की स्पेन की टीम को 6-2 (54-56, 57-55, 56-54, 57-55) से हराया। दूसरी वरीय भारतीय टीम हालांकि इससे पहले चीनी ताइपे के खिलाफ सेमीफाइनल में हार के साथ स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बनाने में नाकाम रही।
विज्ञापन


 भारतीय तिकड़ी को चीनी ताइपे के खिलाफ सीधे सेट में 0-6 (54-56, 47-58, 55-56) से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिला टीम को भी सेमीफाइनल में चीनी ताइपे के खिलाफ लचर प्रदर्शन के कारण 0-6 (52-57, 47-56, 52-53) से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। अंकिता भकत, भजन कौर और सिमरनजीत कौर की तिकड़ी के पास तीसरे सेट में चीनी ताइपे की जोड़ी को हराकर वापसी करने का मौका था लेकिन वे इसमें विफल रहे। ताइपे की टीम ने 53 अंक जुटाए थे लेकिन भारतीय टीम 52 अंक ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। कांस्य पदक के प्ले ऑफ में भारतीय टीम ने दो सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मैक्सिको को 5-4 (52-55, 52-53, 55-52, 54-52) (27-25) से हराकर पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed