फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Shooting Championship: Shooter Swapnil Achieves 3rd Olympic Quota in Men's Rifle Event

Shooting Championship: शूटर स्वप्निल ने दियाया तीसरा ओलंपिक कोटा, पुरुष राइफल इवेंट में हासिल की उपलब्धि

Sun, 23 Oct 2022 10:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काहिर।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काहिर। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Oct 2022 10:07 AM IST
सार

कुसले ने क्वालिफिकेशन में 593 अंक बनाकर आठ निशानेबाजों के फाइनल में दूसरे स्थान पर रहकर जगह बनाई। वह स्वर्ण पदक की दौड़ में भी थे लेकिन आठवीं शृंखला में अंतिम शॉट में 8.2 के खराब प्रदर्शन ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन
Shooting Championship: Shooter Swapnil Achieves 3rd Olympic Quota in Men's Rifle Event
स्वप्निल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वप्निल कुसले ने शनिवार को यहां विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 का भारत के लिए तीसरा कोटा हासिल किया। वह 50 मीटर पुरुष राइफल 3 पोजिशन में चौथे स्थान पर रहे। इससे पहले भोवनीश मेंदीरत्ता पुरुष ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में और दूसरा कोटा रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में हासिल किया।
विज्ञापन


कुसले ने क्वालिफिकेशन में 593 अंक बनाकर आठ निशानेबाजों के फाइनल में दूसरे स्थान पर रहकर जगह बनाई। वह स्वर्ण पदक की दौड़ में भी थे लेकिन आठवीं शृंखला में अंतिम शॉट में 8.2 के खराब प्रदर्शन ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


सागर-शिखा ने जीता स्वर्ण 
भारत के सागर डांगी और शिखा नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित जूनियर टीम में स्वर्ण पदक जीता। ईशा सिंह और सम्राट राणा ने रजत पदक जीता।  इस स्पर्धा में जर्मनी और चीन ने कांस्य पदक जीता। भारत अब तक इस चैंपियनशिप में 12 स्वर्ण, 8 रजत और 12 कांस्य सहित 32 पदक जीत चुका हे। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed