फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Shooters won 15 medals in Junior World Cup PM Narendra Modi praised

ISSF Junior World Cup: निशानेबाजों ने जूनियर विश्व कप में जीते 15 पदक, प्रधानमंत्री मोदी ने की जमकर तारीफ

Sat, 10 Jun 2023 10:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 10 Jun 2023 10:39 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे निशानेबाजों ने जूनियर विश्वकप में 15 पदक जिताकर फिर गौरवान्वित किया। भारत ने इस प्रतियोगिता में जो 15 पदक जीते, उसमें छह स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।

विज्ञापन
Shooters won 15 medals in Junior World Cup PM Narendra Modi praised
भारतीय निशानेबाज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के सुहल में हुए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर विश्वकप में 15 पदकों के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है। ट्विटर पर प्रधानमंत्री ने भारतीय निशानेबाजों को बधाई देते हुए कहा कि हर पदक खिलाड़ियों के जुनून, समर्पण और जज्बे का प्रतीक है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि हमारे निशानेबाजों ने जूनियर विश्वकप में 15 पदक जिताकर फिर गौरवान्वित किया। भारत पदक तालिका में सबसे ऊपर रहा। भविष्य के लिए शुभकामनाएं। भारत ने इस प्रतियोगिता में जो 15 पदक जीते, उसमें छह स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्ण पदक दिलाने वालों में महिला दस मीटर एयर पिस्टल में सेनयम, पुरुष वर्ग में धनुष श्रीकांत, पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल में अमनप्रीत, दस मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में अभिनव शॉ और गौतमी भनोट, महिला टीम में गौतमी, स्वाति और सोनम शामिल थी। पच्चीस मीटर पिस्टल में मेघना, पायल खत्री और सिमरनप्रीत कौर बरार की महिला टीम सोना जीतने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed