{"_id":"d2722abe-5f43-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"shooters-fight-interuniversity-in-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग में शूटरों के साथ मारपीट","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग में शूटरों के साथ मारपीट
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में खेलने से रोके जाने पर प्रदर्शन कर रहे शूटरों के साथ मारपीट की गई। इस घटनाक्रम में चार शूटरों को चोटें आई हैं। शूटरों ने इस घटना की शिकायत एनआरएआई से करते हुए उन्हें चैंपियनशिप में खिलाने की मांग की है। वहीं गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी के डिप्टी डायरेक्टर एचएस रंधावा ने उलटे शूटरों पर जबरन रेंज में घुसकर उन पर मारपीट का आरोप लगाया।
विज्ञापन
जीएनडीयू अमृतसर में मंगलवार से शुरू हुई इस चैंपियनशिप में आयोजकों ने नौ यूनिवर्सिटी के 72 शूटरों को खेलने से रोक दिया। इनमें 10 अंतरराष्ट्रीय शूटर शामिल हैं। आयोजकों का कहना था कि उनकी डिटेल एंट्री नहीं मिली है जिसके चलते वे नहीं खेल सकते हैं। शूटरों ने कहा कि डिटेल एंट्री मौके पर दी जाती है।
विज्ञापन
जबकि आयोजकों ने कहा कि इसकी अंतिम तिथि 28 दिसंबर थी। एमडीयू रोहतक के कोच अमित व मैनेजर हरिंदर सांगवान के मुताबिक कंपटीशन शुरू होने के दौरान जब शूटरों को नहीं खिलाया गया तो उन्होंने शांतिपूर्वक ढंग से प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस पर आयोजकों की ओर से उन्हें खदेड़कर बाहर निकाल दिया गया। इस दौरान उनसे मारपीट की गई। जिसमें एमडीयू के तीन शूटरों को चोटें आईं जबकि जामिया मिलिया के शूटर विजय तोमर का सिर फट गया। खेलने से रोकी गई यूनिवर्सिटी में गत विजेता पुणे भी शामिल है।
विज्ञापन
हेमंत रस्तोगी