{"_id":"63930a3532167e2c6e09112a","slug":"shoaib-malik-broke-his-silence-on-the-news-of-divorce-from-sania-mirza-said-this","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sania Mirza-Shoaib Malik: सानिया मिर्जा से तलाक की खबरों पर शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी, कह दी यह बात","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sania Mirza-Shoaib Malik: सानिया मिर्जा से तलाक की खबरों पर शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी, कह दी यह बात
Fri, 09 Dec 2022 03:43 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 09 Dec 2022 03:43 PM IST
सार
दोनों की ओर से तलाक को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया ने इन खबरों को खूब तरजीह दी थी। ऐसा कहा जा रहा है मौजूदा शो के कोई अनुबंध की वजह से दोनों कोई बयान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
शोएब मलिक, सानिया मिर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की तलाक की खबरें पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इसे पब्लिसिटी स्टंट भी माना जा रहा है। अब मलिक ने इस पूरी घटना पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक न्यूज पोर्टल से इस बारे में बातचीत की।
विज्ञापन
सानिया मिर्जा
- फोटो : instagram/mirzasaniar
मलिक ने कहा कि यह उनका निजी मामला है और इसे उन दोनों पर ही छोड़ देना चाहिए। मलिक ने बयान के जरिये यह कहा कि उन्हें इस पूरे मामले पर मीडिया का दखल पसंद नहीं आ रहा है। साथ ही मलिक ने यह भी कहा कि वह सानिया से अलग होने की खबरों पर कोई जवाब नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल दोनों का एक टॉक शो में व्यस्त हैं। इस टॉक शो का नाम मिर्जा-मलिक शो है, जो कि चैनल उर्दूफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है। दोनों की ओर से तलाक को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया ने इन खबरों को खूब तरजीह दी थी। ऐसा कहा जा रहा है मौजूदा शो के कोई अनुबंध की वजह से दोनों कोई बयान नहीं दे रहे हैं।
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले महीने ही सानिया मिर्जा के जन्मदिन पर शोएब ने रोमांटिक पोस्ट कर उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट किया और उसके कैप्शन में लिखा- आपको जन्मदिन की बहुत बधाई। आपके स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं। इस दिन का भरपूर आनंद लो। इस पोस्ट को लाखों लाइक्स मिले थे।
आयशा उमर के साथ शोएब मलिक; सानिया मिर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दोनों अलग होने जा रहे हैं और शोएब ने ही सानिया को धोखा दिया है। बताया जा रहा है कि शोएब का पाकिस्तान की किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है। पाक मीडिया की रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शोएब पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ रिलेशनशिप में हैं।
शोएब मलिक, आयशा उमर
- फोटो : सोशल मीडिया
शोएब और सानिया के बीच नजीदिकयां 2009 से बढ़ने लगी थी। इसके बाद 2010 में दोनों ने निकाह किया। यह निकाह हैदराबाद में ही हुआ था। 2018 में सानिया और शोएब माता-पिता बने। दोनों पिछले 12 साल से साथ हैं। दोनों का एक चार साल का बेट इजहान मिर्जा मलिक भी है।