फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sharath Kamal Achanta: Sharath Kamal, the first Indian to become a member of the ITTF Athletes Commission

Sharath Kamal Achanta: आईटीटीएफ एथलीट आयोग के सदस्य बनने वाले पहले भारतीय शरत कमल

Wed, 16 Nov 2022 10:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 16 Nov 2022 10:45 PM IST
सार

शरत राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के सबसे सफल एथलीट्स के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे ज्यादा सिर्फ जसपाल राणा (शूटिंग) और समरेश जंग (शूटिंग) ने पदक जीते हैं। जसपाल के नाम राष्ट्रमंडल खेलों में 15 पदक (9 स्वर्ण) और समरेश के नाम 14 पदक (7 स्वर्ण) हैं।

विज्ञापन
Sharath Kamal Achanta: Sharath Kamal, the first Indian to become a member of the ITTF Athletes Commission
अचंत शरत कमल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टार भारतीय पैडलर शरत कमल अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) के एथलीट आयोग के सदस्य चुने जाने वाले पहले भारतीय बने हैं। आयोग में चार महिला और चार पुरुष खिलाड़ी हैं। दो पैरा एथलीट भी हैं। आयोग का कार्यकाल 2022 से 2026 तक रहेगा।
विज्ञापन


इसमें एशिया, अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप और ओशिनिया से सदस्य चुने गए हैं। शरत कमल को 187 वोट मिले। वह रोमानिया की एलिजाबेटा समारा (212 वोट) के बाद दूसरे नंबर पर रहे। यह वोटिंग 7 से 13 नवंबर तक हुई थी, जिसमें 283 खिलाड़ियों ने मतदान किया। शरत कमल ने आयोग का सदस्य चुने जाने के लिए उनका नाम भेजने के लिए भारतीय टेबल टेनिस संघ का आभार जताया। शरत कमल को भारतीय एथलीट आयोग का उपाध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन


आईटीटीएफ आयोग के सदस्य : एलिजाबेटा समारा (रोमानिया), शरत कमल (भारत), डेनिली रिओस (प्यूरिटो रिका), ओमार अस्सार (मिश्र), मेलिसा टेपर (ऑस्ट्रेलिया), स्टेफान फेगेर्ल (ऑस्ट्रिया), जॉन पर्सन (स्वीडन), ल्यू शिवेन (चीन)। पैरा एथलीट : इंगेला लुंडबैक (स्वीडन) और केली वान जोन (नीदरलैंड)।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरत राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के सबसे सफल एथलीट्स के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे ज्यादा सिर्फ जसपाल राणा (शूटिंग) और समरेश जंग (शूटिंग) ने पदक जीते हैं। जसपाल के नाम राष्ट्रमंडल खेलों में 15 पदक (9 स्वर्ण) और समरेश के नाम 14 पदक (7 स्वर्ण) हैं। शरत राष्ट्रमंडल खेलों में कुल सात स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण के अलावा शरत ने 2006 में मेन्स सिंगल्स और मेन्स टीम इवेंट में स्वर्ण, 2010 में मेन्स डबल्स में स्वर्ण और 2018 में मेन्स टीम इवेंट में स्वर्ण जीता था।


इसके अलावा वह 2010 में दो कांस्य, 2014 और 2018 में एक-एक रजत और 2022 में एक रजत जीत चुके हैं। शरत ने राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 13 पदक जीते हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के अलावा शरत एशियन गेम्स में दो पदक जीत चुके हैं। 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स में मेन्स टीम और मिक्स्ड डबल्स इवेंट में शरत कमल ने कांस्य जीता था। इसके अलावा वह एशियन चैंपियनशिप्स में दो कांस्य भी जीत चुके हैं। 2021 दोहा एशियन चैंपियनशिप्स में कांस्य जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed