फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sexual Harassment Case: SAI calls back entire Indian contingent from Slovenia in wake of allegations against coach

Sexual Harassment Case: साई ने स्लोवेनिया से भारतीय दल को वापस बुलाया, यौन प्रताड़ना के मामले में कोच को किया बर्खास्त

Wed, 08 Jun 2022 08:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 Jun 2022 08:16 PM IST
सार

साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) के चेयरमैन ओंकार सिंह ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि साई ने ट्रेनिंग ट्रिप को कम करने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक साई ने कोच शर्मा को जल्द से जल्द वापसी के लिए अलग से एक संदेश भी भेजा था।

विज्ञापन
Sexual Harassment Case: SAI calls back entire Indian contingent from Slovenia in wake of allegations against coach
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (भारतीय खेल प्राधिकरण/SAI) ने स्लोवेनिया गए साइकिलिस्ट के दल को वापस बुलाने का फैसला लिया है।  दरअसल, एशियाई चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए स्लोवेनिया गई भारतीय साइकिलिंग टीम की महिला सदस्य ने टीम के स्प्रिंट चीफ कोच पर ही यौन प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। इसी सिलसिले में जांच और पूछताछ के लिए सभी को वहां गए सभी एथलीट्स को वापस बुलाया गया है। शुरुआती जांच के बाद साई ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन


18 से 22 जून को दिल्ली के यमुना वेलड्रोम में होने वाली एशियाई ट्रैक साइकिलिंग की तैयारियों के लिए छह रायडरों को मई माह में स्लोवेनिया भेजा गया था। इसमें पांच पुरुष साइकिलिस्ट और एक महिला साइकिलिस्ट थी। इन्हें 14 जून को स्लोवेनिया से वापस आना था।
विज्ञापन


महिला साइकिलिस्ट की शिकायत के बाद साई ने उसे स्लोवेनिया से पहले ही बुलवा लिया था। अब पांच पुरुष एथलीट्स को भी वापस बुलाया गया है। साथ ही मामले में की जांच शुरू कर दी गई है। चीफ कोच अभी भी टीम के साथ स्लोवेनिया में बाकी रायडरों को तैयारियां करा रहे थे। उन्हें भी अब वापस आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय दल को वापस बुलाने को लेकर अपडेट
साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) के चेयरमैन ओंकार सिंह ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि साई ने ट्रेनिंग ट्रिप को कम करने का फैसला लिया है। सिंह ने कहा- साई के अधिकारी ने आज सुबह सीएफआई को फोन किया और कहा कि कोच आरके शर्मा सहित सभी दल को स्लोवेनिया से तुरंत वापस बुलाया जाए। जानकारी के मुताबिक साई ने कोच शर्मा को जल्द से जल्द वापसी के लिए अलग से एक संदेश भी भेजा था।

क्या है पूरा मामला?
महिला साइकिलिस्ट की ओर से की गई शिकायत के मुताबिक चीफ कोच ने 29 मई को उनका यौन शोषण किया। चीफ कोच की ओर से दो बार ऐसी कोशिश की गई। शिकायत के मुताबिक जब वह स्लोवेनिया पहुंचीं तो जहां उन्हें ठहराया जाना था, वहां कमरों की कमी थी।

आरोप है कि चीफ कोच ने महिला साइकिलिस्ट से कहा कि वह उनके कमरे में साथ ठहर सकती हैं। हालांकि, भारतीय साइकिलिंग महासंघ ने महिला एथलीट को अलग से कमरा उपलब्ध करा दिया। इस घटना के दो दिन बाद चीफ कोच फिर से उस महिला एथलीट के साथ उत्पीड़न की कोशिश की। इसके बाद महिला एथलीट ने ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट के साथ मिलकर घटना की शिकायत टॉप्स सीईओ पीके गर्ग को कर दी। 

टीम के साथ नहीं थी कोई महिला कोच
शिकायत के बाद तीन जून को महिला एथलीट को वापस भारत बुला लिया गया। टीम के साथ कोई भी महिला कोच नहीं गई थी। कोच गौतमनी देवी ने अंतिम क्षणों में स्लोवेनिया जाने से नाम वापस ले लिया था।

सुरक्षा कारणों से महिला एथलीट को वापस बुलाया
साई का कहना है कि उन्हें महिला एथलीट की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले सोमवार की सुबह सीएफआई के महासचिव मनिंदर पाल सिंह महिला एथलीट से मुलाकात कर जांच कमेटी का गठन किया, जिसमें दीपाली निकम, सुधीश कुमार, वीएन सिंह और खुद मनिंदर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed