फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Serbian Te Novak Djokovic dispatches holger Rune to reach Wimbledon Quarter Finals for 15th Times

Wimbledon: रूने को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच, इस मामले में जिमी कॉनर्स को पीछे छोड़ा

Tue, 09 Jul 2024 10:14 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 09 Jul 2024 10:14 AM IST
सार

जोकोविच का सामना अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स डि मिनौर से होगा जिन्होंने एक अन्य मुकाबले में  फ्रांस के आर्थर फिल्स को 6-2, 6-4, 4-6, 6-3 से मात दी।

विज्ञापन
Serbian Te Novak Djokovic dispatches holger Rune to reach Wimbledon Quarter Finals for 15th Times
नोवाक जोकोविच - फोटो : Wimbledon

विस्तार

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने होल्गर रूने को हराकर वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जोकोविच ने खिताब की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए रूने को 6-3, 6-4, 6-2 से हराया। जोकोविच का सामना अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स डि मिनौर से होगा जिन्होंने एक अन्य मुकाबले में  फ्रांस के आर्थर फिल्स को 6-2, 6-4, 4-6, 6-3 से मात दी। 
विज्ञापन

जोकोविच के सामने चुनौती पेश नहीं कर सके रूने
रूने जोकोविच के सामने संघर्ष करते दिखे। विंबलडन में सात बार के चैंपियन जोकोविच ने बेहतर प्रदर्शन किया और पहली सर्विस से 75 प्रतिशत अंक जुटाए। जोकोविच ने इसके साथ ही दो ब्रेक प्वाइंट भी बचाए। जोकोविच ने मैच के बाद कहा, मुझे बहुत खुशी है, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता नहीं कि रूने इस मैच में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब भी पहुंचे। उनके लिए शुरुआत ही कठिन रही थी और उन्होंने पहले 12 प्वाइंट गंवा दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जोकोविच 15वीं बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
जोकोविच करियर में 15वीं बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं और वह इस ग्रास कोर्ट के टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार अंतिम आठ में पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। जोकोविच ने इस मामले में जिमी कॉनर्स को पीछे छोड़ दिया है जो कुल 14 बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। जोकोविच से आगे सिर्फ रोजर फेडरर हैं जिन्होंने 18 बार वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। 
विज्ञापन

मुसेत्ती पहली बार अंतिम आठ में
इटली के लोरेंजो मुसेत्ती ने फ्रांस के जियोवान्नी एमपेत्सी को हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मुसेत्ती ने 21 वर्ष के प्रतिद्वंद्वी को 4-6, 6-3, 6-3, 6-2 से मात दी। पुरुष सिंगल्स वर्ग के अन्य मैच में गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने 16वें वरीय उगो हम्बर्ट को 6-3, 6-4, 1-6, 7-5 से पराजित किया। वहीं, टॉमी पॉल ने रॉबर्टो बॉतिस्ता अगुट को 6-2, 7-6 (3), 6-2 से हराकर पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed