फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Senior taekwondo official replaced at National Games after complaints of fixing IOA support decision

National Games: राष्ट्रीय खेल तकनीकी आचरण समिति ने लिया बड़ा फैसला, ताइक्वांडो प्रतियोगिता निदेशक को बदला

Mon, 03 Feb 2025 04:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 03 Feb 2025 04:28 PM IST
सार

 भारतीय ताइक्वांडो महासंघ द्वारा नियुक्त कुछ अधिकारी प्रतियोगिता शुरू होने से बहुत पहले 16 वजन श्रेणियों में से 10 में मैचों के नतीजे तय कर रहे थे। आईओए को मिली जानकारी के मुताबिक स्वर्ण पदक के लिए तीन लाख रुपये की मांग की गई थी जबकि रजत पदक के लिए दो लाख और कांस्य पदक के लिए एक लाख रुपये की मांग की गई थी।

विज्ञापन
Senior taekwondo official replaced at National Games after complaints of fixing IOA support decision
उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय खेलों में फिक्सिंग का आरोप झेल रहे ताइक्वांडो के प्रतियोगिता निदेशक को राष्ट्रीय खेल तकनीकी आचरण समिति (जीटीसीसी) ने बदल दिया है। दरअसल, उन पर प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही 16 वजन श्रेणियो में से 10 के परिणाम तय करने के आरोप थे। जीटीसीसी ने तीन सदस्यीय प्रतिस्पर्धा निवारण समिति (पीएमसीसी) द्वारा की गई कड़ी सिफारिशों के बाद टी प्रवीण कुमार की जगह एस दिनेश कुमार को प्रतिस्पर्धा के नये निदेशक के रूप में नामित किया है।
विज्ञापन


जीटीसीसी की अध्यक्ष सुनैना कुमारी ने कहा कि पीएमसीसी की सिफारिशें स्वीकार कर ली गई हैं। सुनैना ने कहा,  यह महत्वपूर्ण है कि हम पीएमसी समिति की सिफारिशों को ध्यान में रखें और राष्ट्रीय खेलों उत्तराखंड की अखंडता को बनाए रखे। प्रतियोगिता के पूर्व निदेशक के खिलाफ शिकायतें मिलने के अलावा हम यह जानकर भी हैरान हैं कि उन्होंने खेल विशेष स्वयंसेवकों के चयन परीक्षणों के लिए कुछ राज्य संघों के पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति के सदस्यों के साथ-साथ उपकरण विक्रेताओं को भी नामित किया था।
विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने जीटीसीसी के फैसले का समर्थन करते हुए कहा, सभी हितधारकों के लिए खेल की भावना को बनाए रखना और सभी प्रतिभागियों को देश के सबसे बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित मौका देना महत्वपूर्ण है। यह चौंकाने वाला और दुखद है कि राष्ट्रीय खेलों के पदकों का फैसला कथित तौर पर प्रतियोगिताओं की शुरुआत से पहले ही खेल के मैदान से दूर किया गया। आईओए में हम अपने खिलाड़ियों के प्रति निष्पक्ष रहने के साथ साथ प्रतिस्पर्धा में हेरफेर करने और राष्ट्रीय खेलों की छवि खराब करने वाले लोगों से उनकी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि भारतीय ताइक्वांडो महासंघ द्वारा नियुक्त कुछ अधिकारी प्रतियोगिता शुरू होने से बहुत पहले 16 वजन श्रेणियों में से 10 में मैचों के नतीजे तय कर रहे थे। आईओए को मिली जानकारी के मुताबिक स्वर्ण पदक के लिए तीन लाख रुपये की मांग की गई थी जबकि रजत पदक के लिए दो लाख और कांस्य पदक के लिए एक लाख रुपये की मांग की गई थी। ताइक्वांडो की कुल 16 क्योरूगी और 10 पूमसे प्रतियोगिताएं चार से आठ फरवरी तक हल्द्वानी में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed