फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Senior National Chess Championship: Five players take lead, Inian beat top seed

सीनियर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप: पांच खिलाड़ियों ने हासिल की बढ़त, इनियान ने शीर्ष वरीय खिलाड़ी को हराया

Tue, 01 Mar 2022 09:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 01 Mar 2022 09:31 PM IST
सार

आठवें दौर में तमिलनाडु के ग्रैंडमास्टर पी इनियान ने शीर्ष वरीयता प्राप्त बी अधिबान को हराया, जबकि अंतरराष्ट्रीय मास्टर पी प्रणव ने अनुभवी ग्रैंडमास्टर दीप सेनगुप्ता को पराजित किया। 

विज्ञापन
Senior National Chess Championship: Five players take lead, Inian beat top seed
Chess

विस्तार

मौजूदा चैंपियन अरविंद चिदंबरम सहित पांच खिलाड़ियों ने मंगलवार को कानपुर में आयोजित 58वी सीनियर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के आठवें दौर के बाद समान 6.5 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त हासिल की। 
विज्ञापन


आठवें दौर में तमिलनाडु के ग्रैंडमास्टर पी इनियान ने शीर्ष वरीयता प्राप्त बी अधिबान को हराया, जबकि अंतरराष्ट्रीय मास्टर पी प्रणव ने अनुभवी ग्रैंडमास्टर दीप सेनगुप्ता को पराजित किया। 
विज्ञापन


जीत से इनियान और प्रणव ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी और डी गुकेश के साथ शीर्ष पर पहुंच गए। वहीं एक अन्य मुकाबले में चिदंबरम ने रेलवे के सायंतन दास को हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे एरिगेसी और गुकेश ने विशाख और ललित बाबू से बाजियां ड्रा खेलीं। इससे इनियान, प्रणव और चिदंबरम को शीर्ष पर पहुंचने में मदद मिली। 
अन्य मुकाबले में ग्रैंडमास्टर मित्राभ गुहा और आर्यन गुहा ने अंक बांटे। अभिजीत गुप्ता ने रेलवे के एस नितिन को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed