{"_id":"6ac765cb2bb943f9410a7da9","slug":"selection-row-erupts-as-omitted-para-shooters-protest-at-asian-para-games-send-off-ceremony-know-details-2026-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैरा एशियन गेम्स: भारतीय दल के विदाई समारोह में मचा बवाल, पैरा निशानेबाजों ने क्यों किया प्रदर्शन? नारेबाजी की","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
पैरा एशियन गेम्स: भारतीय दल के विदाई समारोह में मचा बवाल, पैरा निशानेबाजों ने क्यों किया प्रदर्शन? नारेबाजी की
Thu, 08 Oct 2026 03:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 08 Oct 2026 03:13 PM IST
सार
एशियन पैरा खेलों के लिए भारतीय दल के विदाई समारोह में विवाद हो गया। दरअसल, चयन प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार और गड़बड़ी के आरोप में कई पैरा निशानेबाजों ने आयोजन स्थल के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पैरा निशानेबाजों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : PTI Video Screengrab
विस्तार
आइची नागोया एशियाई पैरा खेलों के लिए भारतीय दल के विदाई समारोह में काफी बवाल हो गया। चयन प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार और गड़बड़ी के आरोप में कई पैरा निशानेबाजों ने आयोजन स्थल के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया समेत वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की जिन्होंने उन्हें प्रदर्शन बंद करने के लिए मनाने की काफी कोशिश की। निशानेबाजों ने हालांकि प्रदर्शन जारी रखा और नारेबाजी की।
विज्ञापन
Trending Videos
पीसीआई ने आरोपों को किया खारिज
पीसीआई ने उनके आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आइची नागोया में 18 से 24 अक्तूबर तक होने वाले पैरा एशियाई खेलों में टीम का चयन पारदर्शी तरीके से प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। पैरा निशानेबाज संदीप कुमार और आकाश ने प्रदर्शन की अगुआई की और रैंकिंग तथा प्रदर्शन के बावजूद चयन नहीं होने पर सवाल उठाए। संदीप एशिया में तीसरी रैंकिंग पर हैं, जबकि आकाश शीर्ष रैंकिंग वाले निशानेबाज हैं। उन्होंने रूद्रांक्ष खंडेलवाल के चयन पर सवाल उठाए और कहा कि वह एशियाई रैंकिंग में 14वें स्थान पर हैं।

VIDEO | Delhi: High drama unfolded on Thursday at the send-off ceremony for the Indian contingent headed to the Aichi-Nagoya Asian Para Games, with several para-shooters staging a protest outside the venue and alleging corruption and manipulation in the selection process. The protesters were met by senior Paralympic Committee of India (PCI) officials, including its president Devendra Jhajharia, who tried to persuade the protesters to call off the protest. However, the protesters continued their demonstration, raising slogans before stating their grievances. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 8, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
झाझरिया के समझाने पर भी नहीं माने पैरा निशानेबाज
भारत के मुख्य कोच सत्यनारायण और झाझरिया ने खिलाड़ियों से बात की और प्रदर्शन बंद करने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने विदाई समारोह में भाग लिया जबकि प्रदर्शन जारी था। आकाश ने कहा कि उनका चयन इसलिए नहीं किया गया क्योंकि उन्होंने निशानेबाजी कोच जय प्रकाश नौटियाल को अपना कोच नहीं बताया। उन्होंने कहा, मेरा नाम इसलिए ही काटा गया। मैं दो महीने से यहां हूं। वह कहते रहे कि तुम्हारा काम हो रहा है। हर दिन यही जवाब मिलता था लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।
पी4 50 मीटर फ्री पिस्टल एसएच1 निशानेबाज संदीप ने कहा कि अपने प्रमाण पत्र दिखाने के बावजूद झाझरिया से उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला। उन्होंने कहा, हमने झाझरिया जी और पीसीआई के अन्य अधिकारियों को दस्तावेज दिखाए। राहुल स्वामी और एक भी निशानेबाजी मैच नहीं खेलने वाले विवेक सैनी को विशेषज्ञ बना दिया गया है जो लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
निशानेबाजों ने बुधवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक को भी ज्ञापन देकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने पीसीआई अधिकारियों और इसकी निशानेबाजी तकनीकी समिति द्वारा गैर-कानूनी तरीके से पैसे ऐंठने, खुलेआम भ्रष्टाचार और मंत्रालय के दिशानिर्देशों के उल्लंघन के आरोप लगाए।