फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   sebastian vettel takes pole position for japan gp

वेटल ने लगातार चौथी वर्ष हासिल की पोल पोजीशन

Sat, 06 Oct 2012 11:22 PM IST
सुजुका (जापान)/एजेंसी
सुजुका (जापान)/एजेंसी Updated Sat, 06 Oct 2012 11:22 PM IST
विज्ञापन
sebastian vettel takes pole position for japan gp
दो बार के फार्मूला वन वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी के सेबेस्टियन वेटल ने रेड बुल के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को होने वाली जापान ग्रांप्री के लिए पोल पोजीशन हासिल कर ली। इस सर्किट पर लगातार चौथा मौका है कि जब वेटल पोल पोजीशन से शुरुआत करेंगे। वेटल ने क्वालीफाइंग में एक मिनट 30.839 सेकंड का सर्वश्रेष्ठ लैप समय निकाला।
विज्ञापन


मैकलारेन के ब्रिटिश ड्राइवर जेसन बटन तीसरे नंबर पर रहे लेकिन गीयरबाक्स बदलने के कारण उन्हें बतौर पेनल्टी पांच स्थान का नुकसान उठाना पड़ा और वह आठवें स्थान पर फिसल गए जबकि उनके टीम साथी लुई हेमिल्टन नौवें स्थान पर रहे। फार्मूला वन में हिस्सा ले रहे एकमात्र भारतीय ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन ने एचआरटी के लिए 24वां स्थान हासिल किया जबकि सात बार के चैंपियन जर्मनी के माइकल शूमाकर ने मर्सिडीज के लिए 23वें स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed