{"_id":"0219fb82-203f-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"sebastian-vettel-claims-pole-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल पोजीशन के बाद जीतना भी जरूरी: वेटल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
पोल पोजीशन के बाद जीतना भी जरूरी: वेटल
ग्रेटर नोएडा/एजेंसी
Updated Sat, 27 Oct 2012 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत चैंपियन रेड बुल के सेबेस्टियन वेटल ने शनिवार को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में इंडियन ग्रां प्री के लिए पोल पोजीशन हासिल करने के बाद कहा कि इसके मायने तभी हैं जब वह रविवार रेस में भी जीत हासिल करें। वेटल ने कहा, ‘पोल पोजीशन हासिल कर वाकई अच्छा लग रहा है। लेकिन इसके मायने तभी हैं जब मैं कल भी जीत हासिल करूं। हालांकि मैंने तीसरी और अंतिम क्वालीफाइंग रेस में कुछ गलतियां की थी जिसमें सुधार करने की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं अंतिम क्वालीफाइंग रेस में ट्रैक से जरा बाहर चला गया था। मुझे ऐसी गलती करने से बचना होगा। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट काफी चुनौतीपूर्ण है। यह ट्रैक उतना आसान नहीं है जितना कि समझा जा रहा है।’ यह पूछने पर कि जापान ग्रां प्री के बाद वह अपनी गाड़ी को ऐसे क्यों थपथपाते हैं मानो कि वह कोई घोड़ा हो और वह उसकी पीठ थपथपा रहे हों। वेटल ने कहा, ‘मेरी इस प्रतिक्रिया का मकसद सिर्फ अपनी कार को धन्यवाद देना होता है कि आज हमने अच्छा किया।’
विज्ञापन