{"_id":"744a4f99358ce823ec882b89a975326f","slug":"schumacher-in-coma-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूमाकर कोमा में, सलामती के लिए विश्वभर में प्रार्थना जारी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
शूमाकर कोमा में, सलामती के लिए विश्वभर में प्रार्थना जारी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 31 Dec 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात बार के पूर्व फॉर्मूला वन चैंपियन जर्मनी के माइकल शूमाकर रविवार को फ्रेंच एल्प्स रिजार्ट में स्कीइंग करते समय दुर्घटना का शिकार होने के बाद कोमा में चले गए।
विज्ञापन
44 वर्षीय शूमाकर की हालत नाजुक बनी हुई है और पूरे विश्व में उनके प्रशंसक अपने इस स्टार ड्राइवर की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
ग्रनोबले के अस्पताल में उपचाराधीन शूमाकर की स्थिति के बारे में उनके एजेंट का बयान पढ़ते हुए अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि वह अभी सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह कोमा में हैं और तुरंत उनकी सर्जरी की जानी है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
शुमाकर रविवार को अपने 14 साल के बेटे के साथ अपमार्किट मेरीबेल रिसोर्ट में स्कीइंग कर रहे थे। इस दौरान वह गिर गए और उनका सिर पत्थर से टकरा गया। हालांकि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था इसके बावजूद उन्हें गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन
शूमाकर को तुरंत हैलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रेनोबले अस्पताल के मस्तिष्क एवं रीढ़ विशेषज्ञ प्रोफेसर ग्ररार्ड सैलांट की टीम उनका इलाज कर रही है।
इस बीच, पेरिस से एक सर्जन और मस्तिष्क विशेषज्ञ की टीम भी उनके इलाज के लिए रवाना हो गई है। जिस समय शूमाकर दुर्घटनाग्रस्त हुए उस दौरान उनकी पत्नी कोरिना और दोनों बच्चे भी उनके साथ थे। शूमाकर का 45वां जन्मदिन 03 जनवरी को है। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ स्विट्जरलैंड में रहते हैं।
शूमाकर ने संन्यास के तीन साल बाद गत वर्ष वापसी की थी और साल के अंत में एक बार फिर फॉर्मूला वन को अलविदा कह दिया था।