{"_id":"64be74573ca31f38c80bd41a","slug":"saudi-arabian-club-al-hilal-made-an-offer-of-300-million-euros-to-psg-to-buy-kylian-mbappe-2023-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kylian Mbappe: सऊदी अरब के क्लब ने किलियन एम्बाप्पे के लिए खोला खजाना, रिकॉर्ड 2725 करोड़ का दिया ऑफर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Kylian Mbappe: सऊदी अरब के क्लब ने किलियन एम्बाप्पे के लिए खोला खजाना, रिकॉर्ड 2725 करोड़ का दिया ऑफर
Mon, 24 Jul 2023 06:23 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 24 Jul 2023 06:23 PM IST
सार
एम्बाप्पे और पीएसजी के बीच हुए करार के मुताबिक, 2024 तक एम्बाप्पे क्लब के खिलाड़ी रहेंगे। जून 2024 के बाद वह अपने करार को एक साल के लिए बढ़ा सकते हैं। अब एम्बाप्पे ने एक साल पहले ही क्लब को पत्र लिखकर बता दिया है वह जून 2024 के बाद करार को आगे नहीं बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
किलियन एम्बाप्पे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे नए क्लब के तलाश में हैं। पेरिस सेंट जर्मेन से उनका करार अगले समाप्त होगा, लेकिन क्लब ने उन्हें नई टीम खोजने का आदेश दे दिया है। एम्बाप्पे को जापान दौरे के लिए भी नहीं चुना गया। क्लब ने उन्हें बेचने का फैसला कर लिया है। वह अब ट्रांसफर मार्केट में उपलब्ध हैं। इसी बीच, एम्बाप्पे को खरीदने के लिए सऊदी अरब के एक क्लब ने अपना खजाना खोल दिया है। उसने रिकॉर्ड 300 मिलियन यूरो ( करीब 2725 करोड़ रुपये) का ऑफर दिया है।
एम्बाप्पे ने पिछले महीने कहा था कि वह जून 2024 के बाद वह पीएसजी के साथ अपना करार आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। उनके इस बयान से क्लब हैरान हो गया था। एम्बाप्पे ने 2022 में पीएसजी के साथ नया करार किया था। तब उन्होंने 2025 तक टीम के साथ रहने का वादा किया था। एम्बाप्पे और पीएसजी के बीच हुए करार के मुताबिक, 2024 तक एम्बाप्पे क्लब के खिलाड़ी रहेंगे। जून 2024 के बाद वह अपने करार को एक साल के लिए बढ़ा सकते हैं। अब एम्बाप्पे ने एक साल पहले ही क्लब को पत्र लिखकर बता दिया है वह जून 2024 के बाद करार को आगे नहीं बढ़ाएंगे।

- फोटो : सोशल मीडिया
अल-हिलाल ने पीएसजी के सामने रखा आधिकारिक ऑफर
पीएसजी ने एम्बाप्पे के फैसले पर निराशा जाहिर की और उन्होंने इसी सीजन में उन्हें बेचने का फैसला किया। सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल ने एम्बाप्पे के साथ करार करने के लिए रिकॉर्ड सैलरी की पेशकश की है। फुटबॉल के मशहूर पत्रकार फैब्रिजियो रोमानो ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी। अल-हिलाल ने पीएसजी के सामने ऑफर रख दिया है। अब एम्बाप्पे और पीएसजी को इस बारे में अंतिम फैसला करना है। माना जा रहा है कि पीएसजी उन्हें अल हिलाल को बेचने के लिए तैयार हैं, लेकिन एम्बाप्पे की सहमति जरूरी होगी।
फ्री एजेंट के तौर पर एम्बाप्पे को नहीं जाने देना चाहता पीएसजी
दरअसल, पीएसजी किसी भी हाल में एम्बाप्पे को फ्री एजेंट के तौर नहीं जाने देना चाहता है। इस कारण उसने एम्बाब्पे का नाम मार्केट में डाल दिया है। वह दूसरे क्लब से एम्बाप्पे के लिए बोलियां सुनने को तैयार है। समझा जाता है कि पीएसजी ठगा हुआ महसूस कर रहा है। कहा कि क्लब को लगता है कि एम्बाप्पे ने पहले ही रियल मैड्रिड के साथ फ्री ट्रांसफर पर सहमत हो चुके हैं।

एम्बाप्पे
- फोटो : सोशल मीडिया
ये क्लब भी एम्बाप्पे को चाहते हैं खरीदना
एम्बाप्पे को खरीदने के लिए सिर्फ अल-हिलाल क्लब ही नहीं बल्कि दुनिया भर के करीब आधा दर्जन क्लब बोली लगाना चाहते हैं। अल हिलाल के अलावा इंग्लैंड के टॉटेनहम हॉटस्पर, चेल्सी, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने भी रुचि दिखाई है। स्पेन के दो क्लब रियल मैड्रिड और बार्सिलोना का नाम भी सामने आया है। वहीं, इटली का क्लब इंटर मिलान भी एम्बाप्पे को अपनी टीम में शामिल करना चाहता है। हालांकि, यह साफ है कि एम्बाप्पे इनमें से सिर्फ रियल मैड्रिड में जाना चाहते हैं। इस क्लब को वह बचपन से ही पसंद करते हैं और पीसएजी को लगता है कि उन्होंने रियल मैड्रिड के साथ 2024 में जुड़ने का मन भी बना लिया है। एम्बाप्पे और क्लब के बीच इसे लेकर मौखिक बातचीत भी होगी। ऐसे में पीएसजी उन्हें किसी भी हाल में 2024 में फ्री एजेंट के तौर पर नहीं जाने देना चाहता है। इससे क्लब को नुकसान होगा।