{"_id":"c54891c4-0fdf-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"sanjay-and-anam-won-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय और अनम का स्वर्ण पर कब्जा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
संजय और अनम का स्वर्ण पर कब्जा
भोपाल/एजेंसी
Updated Sat, 06 Oct 2012 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल एवं युवा कल्याण तथा मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय 15वीं शूटिंग तथा द्वितीय शाट गन प्रतियोगिता के दूसरे दिन शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। अकादमी के संजय सिंह राठौर ने दम दिखाते हुए ट्रैप तथा डबल ट्रैप इवेंट में स्वर्ण पदक जीता वहीं महिला ट्रैप इवेंट में अनम बासित ने भी स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार ट्रैप एण्ड स्कीट प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर संजय सिंह राठौर, विक्रम सिंह पवार, अनम बासित, अंकित शर्मा तथा इन्द्रजीत सिकदर अगले माह दिल्ली में होने वाली प्री नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।