{"_id":"2cfc9edcdefe72cae1a7aff543df2479","slug":"sangram-singh-from-akhara-to-big-boss","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्राम सिंह का सफरः अखाड़े से बिग बॉस तक ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
संग्राम सिंह का सफरः अखाड़े से बिग बॉस तक
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Sep 2013 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के 15 प्रतिभागियों में एक नाम ऐसा है, जिसका बचपन कई बीमारियों से घिरा था और डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया था।
विज्ञापन
यहां बात हो रही है हर चुनौतियों का डटकर सामना करने वाले संग्राम सिंह की, जिन्हें आप इन दिनों बिग बॉस में देख सकते हैं। संग्राम सिंह का असली नाम संजीत कुमार है।
संग्राम बचपन में गठिया और लकवा से पीड़ित थे। उनकी बीमारी कुछ इस कदर थी कि देश के शीर्ष मेडिकल संस्थान एम्स ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए थे।
एम्स के डॉक्टर भी संग्राम की बीमारी को पहचान नहीं पाए और उन्होंने उनके परिजनों को यह कहकर डरा दिया कि यह बीमारी मौत के साथ ही जाएगी।
लेकिन संग्राम ने हार नहीं मानी और वह कई सालों तक देशी और घरेलू नुस्खों के साथ उपचार करते हुए आगे बढ़ा। हालांकि उन्हें बचपन में ही व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ गया था।
विज्ञापन
उसने न सिर्फ लाइलाज बीमारी दूर की बल्कि खुद को इस काबिल बनाया कि वह अखाड़े का बेजोड़ पहलवान बन गया। अगले साल फरवरी में संग्राम पैरालंपिक खेलों में भाग लेने विदेश जाएंगे।
विज्ञापन
इस जांबाज पहलवान को असली पहचान 2011 में मिली जब उन्होंने भोपाल में बॉडीबील्डिंग चैंपियनशिप में 'मिस्टर इंडिया' का खिताब जीता। इसके बाद वह इसी साल रूस में हुए 2014 ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेलों के प्रवक्ता बने।
कर चुके हैं कई रिएल्टी शोज
बेदह खूबसूरत शरीर के दम पर वह जल्द ही ग्लैमर वर्ल्ड की दमदार हस्ती भी बन गए।
कलर्स पर प्रसारित हो रहे बिग बॉस के सातवें संस्करण का हिस्सा बनने के अलावा वह इससे पहले भी कई रिएल्टी शोज में भाग ले चुके हैं।
संग्राम ने 'सरवाइवर इंडिया' (स्टार प्लस), 'सच का सामना' (स्टार वन), '100% दे दना दन' (कलर्स) और 'राज पिछले जन्म का' (इमेजिन टीवी) जैसे कई रिएल्टी शोज में अपना जलवा दिखाया।
पायल के साथ लिव-इन में हैं संग्राम
रिएल्टी शोज के अलावा संग्राम ने उस समय भी खूब चर्चा बटोरी जब उन्होंने लंबे समय से लिव-इन पार्टनर रही पायल रोहतगी के साथ बोल्ड फोटो खींचवाए। (फोटो सौजन्यः बॉलीवुड आज तक डॉट इन )
संग्राम पायल के साथ एक हिंदी फिल्म में भी काम कर चुके हैं लेकिन वह फिल्म कुछ खास नहीं कर सकी थी। दोनों की मुलाकात रिएल्टी शो 'सरवाइवर इंडिया' से हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया।