{"_id":"7c9ff11c-1e88-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"saina-wins-at-the-start-of-the-french-open-super-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज में साइना का जीत से शुरुआत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज में साइना का जीत से शुरुआत
पेरिस/एजेंसी
Updated Thu, 25 Oct 2012 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज के महिला एकल के पहले दौर में कड़े मुकाबले में चीन की ली हान को हराया। पिछले हफ्ते डेनमार्क ओपन में खिताब जीतने वाली भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल इस समय फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज खेल रही हैं।
साइना ने करीब एक घंटे चले मुकाबले में विरोधी खिलाड़ी को 21-11, 16-21, 21-19 से हराया। 22 वर्षीय साइना अब दूसरे दौर में थाईलैंड की सापसिरी तेरातानाचाई से भिड़ेंगी। साइना और ली के बीच गुरुवार को कड़ा मुकाबला देखने को मिला। भारतीय खिलाड़ी ने स्मैश विनर में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली। साइना ने 10 स्मैश विनर लगाए, जबकि विरोधी खिलाड़ी पांच बार ही ऐसा कर पाईं।
साइना और ली ने पहले गेम में अच्छी शुरुआत की, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अधिकांश समय बढ़त बनाए रखी, जिसे उन्होंने 17-10 तक पहुंचाया। हैदराबाद की इस खिलाड़ी को इसके बाद 21-11 से पहला गेम अपने नाम करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।