{"_id":"8c369c9b53ea38cbcd0be1dd55d545ca","slug":"saina-slips-to-7th-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइना को एक और झटका, फिर लुढ़की रैंकिंग","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
साइना को एक और झटका, फिर लुढ़की रैंकिंग
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 31 Oct 2013 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब फार्म से जूझ रही भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की महिला खिलाड़ियों की विश्व रैंकिंग में गिरावट जारी है।
विज्ञापन
साइना बृहस्पतिवार को जारी ताजा रैंकिंग में फिसलकर सातवें स्थान पर पहुंच गई हैं।
फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज के दूसरे राउंड से हारकर बाहर होना साइना को काफी महंगा पड़ा है। साइना गत सप्ताह भी रैंकिंग में गिरकर छठे नंबर पर पहुंच गई थी।
वहीं युवा सनसनी पीवी सिंधू एक स्थान ऊपर चढ़कर फिर से टॉप-10 में पहुंच गई हैं।
दूसरी ओर, पुरुष रैंकिंग में पी कश्यप एक स्थान गिरकर 12वें नंबर पर खिसक गए हैं। आरएमवी गुरूसाईंदत्त दो स्थान के सुधार के साथ टॉप 20 में शामिल हो गए हैं वह अब 19वें नंबर पर है।
अजय जयराम 26वें नंबर पर हैं जबकि के श्रीकांत तीन स्थान की उछाल के साथ 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बीसाई प्रणीत चार स्थान की छलांग के साथ 36वें नंबर पर पहुंच गए है। आनंद पवार 33वें नंबर पर हैं।
विज्ञापन