फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   saina says, no rivalry with sindhu

सिंधू के साथ कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं: साइना

Tue, 13 Aug 2013 12:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 13 Aug 2013 12:11 PM IST
विज्ञापन
saina says, no rivalry with sindhu

भारतीय बैडमिंटन लीग में साइना नेहवाल और पीवी सिंधू के बीच मुकाबले को लेकर हर कोई उत्साहित है। इस मुकाबले को लेकर पीवी सिंधू ने भी कहा कि वह साइना के साथ मुकाबले को तैयार है।

विज्ञापन


हालांकि, साइना नेहवाल का कहना है कि अपने से जूनियर खिलाड़ी सिंधू के वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर वह काफी खुश हैं। और सिंधू के साथ उनकी कोई प्रतिद्वंद्विता भी नहीं है।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली सिंधू ने कहा था कि अब वह आईबीएल में देश की शीर्ष खिलाड़ी साइना नेहवाल से चुनौती लेने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइना को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हूं: सिंधू
नेहवाल ने सिंधू के उक्त बयान पर कहा, 'मैं इसे अलग मैच के रूप में नहीं देखती। सिंधू एक अच्छी खिलाड़ी हैं और उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर महान उपलब्धि हासिल की है। मुझे इस पर अपार खुशी है।'


उन्होंने कहा, 'टूर्नामेंट में दो चीनी खिलाड़ियों को हराना आसान काम नहीं है। मेरे लिए, सिंधू के खिलाफ महज मैच, आम मुकाबले की तरह है। इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी के लिए मैं हमेशा चिंतित रही हूं।'

दोनों खिलाड़ी शुरुआती इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) में अलग-अलग टीमों में हैं। सिंधू लखनऊ टीम में तो साइना हैदराबाद की टीम में शामिल हैं। दोनों का आईबीएल में 15 अगस्त को नई दिल्ली के स्टेडियम में आमना-सामना हो सकता है।

सिंधू भारतीय बैडमिंटन की नई सनसनी है और उन्हें दूसरी साइना नेहवाल कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed