{"_id":"385a341c-6088-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"saina-nehwal-rises-to-second-of-bwf-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर साइना नेहवाल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर साइना नेहवाल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 17 Jan 2013 03:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) की ताजा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। यह उनके अब तक के करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। महिला वर्ग में वह 80091.74 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं।
विज्ञापन
बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में चीन की ओलंपिक चैंपियन ली जुरेई 94626.71 अंकों के साथ पहले पायदान पर हैं। वहीं, भारत की पी वी सिंधु 43116.86 अंकों के साथ 17 वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
पुरुषों की रैंकिंग में पी कश्यप एक पायदान ऊपर चढे़ हैं। 51986.69 अंकों के साथ वह 10वें स्थान पर हैं। ताजा रैंकिंग में कश्यप शीर्ष 25 खिलाड़ियों में एक मात्र भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन